सुमनर बोलीं- शुरुआत करने में कभी देर नही होती:81 साल की उम्र…दोनों हाथ में गठिया, फिर भी 3 मिनट ‘डेड हैंग’, बनाया विश्व रिकॉर्ड

सुमनर बोलीं- शुरुआत करने में कभी देर नही होती:81 साल की उम्र…दोनों हाथ में गठिया, फिर भी 3 मिनट ‘डेड हैंग’, बनाया विश्व रिकॉर्ड

कोलोराडो | उम्र सिर्फ एक नंबर है, यह साबित किया है 81 साल की बुजुर्ग महिला बोनी सुमनर ने। 2023 में पति मार्क के निधन के बाद वे अकेली पड़ गई थीं। गम में डूबने की बजाय उन्होंने खुद को मजबूत किया। फरवरी 2024 में जिम जाना शुरू किया। जुलाई में ‘डेड हैंग’ के बारे में पढ़ा। पहली बार में 21 सेकंड तक डेड हैंग किया। आमतौर पर 40-50 साल के लोग पहली बार में 5 से 10 सेकंड ही टिक पाते हैं। बोनी को आर्थ​राइटिस है। दोनों हाथों में दर्द रहता है। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने हर बार पिछली बार से 3 सेकंड ज्यादा डेड हैंग का लक्ष्य रखा। फरवरी 2025 तक वे 2 मिनट का समय पार कर चुकी थीं। 3 मिनट 3 सेकंड तक डेड हैंग कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। रिकॉर्ड बनाने के बाद कोई जश्न नहीं
रिकॉर्ड वाले दिन बोनी को 2.22 मिनट पर कंपन शुरू हुआ। दर्द से कराह उठीं। फिर भी रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा, ‘मजबूत बनने के लिए शुरुआत करने में कभी देर नहीं होती।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *