बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। सेंटर पर छात्रों की एंट्री बंद हो गई है। कड़ी चेकिंग के बाद भी अंदर जाने दिया गया। गोपालगंज, पटना समेत कई जिलों के कई सेंटर पर परीक्षार्थियों के जूते उतरवा दिए गए हैं। ठंड में छात्रों को नंगे पांव एग्जाम देना पड़ेगा। वहीं पटना के शास्त्रीनगर के सेंटर पर मुस्लिम छात्राओं के हिजाब भी हटवाए गए हैं। इधर, छात्राओं के लिए बने मॉडल सेंटर पर टीका लगाकर उनकी एंट्री कराई गई। बिहार के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। आज पहली शिफ्ट में बायोलॉजी का एग्जाम है। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी। एग्जाम से जुड़े कुछ पॉइंट्स
अब इंटर परीक्षा से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए
100 अंक के पेपर में 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक विषय में 50% प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी विकल्प दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्सट्रा समय मिलेगा। इस दौरान उत्तर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझने की अनुमति होगी। परीक्षा कक्ष में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकते मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति है। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा।
बिहार में इंटर एग्जाम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। सेंटर पर छात्रों की एंट्री बंद हो गई है। कड़ी चेकिंग के बाद भी अंदर जाने दिया गया। गोपालगंज, पटना समेत कई जिलों के कई सेंटर पर परीक्षार्थियों के जूते उतरवा दिए गए हैं। ठंड में छात्रों को नंगे पांव एग्जाम देना पड़ेगा। वहीं पटना के शास्त्रीनगर के सेंटर पर मुस्लिम छात्राओं के हिजाब भी हटवाए गए हैं। इधर, छात्राओं के लिए बने मॉडल सेंटर पर टीका लगाकर उनकी एंट्री कराई गई। बिहार के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। आज पहली शिफ्ट में बायोलॉजी का एग्जाम है। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी। एग्जाम से जुड़े कुछ पॉइंट्स
अब इंटर परीक्षा से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए
100 अंक के पेपर में 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक विषय में 50% प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी विकल्प दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्सट्रा समय मिलेगा। इस दौरान उत्तर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझने की अनुमति होगी। परीक्षा कक्ष में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकते मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति है। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा।
बिहार में इंटर एग्जाम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए