बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार देर रात नर्सिंग के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में चार गोली मारी गई है। मौके से 3 खोखे बरामद हुए हैं। धारदार हथियार से भी हमला किया गया है। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की आशंका है। मृतक की पहचान बाड़ा वार्ड नंबर-5 के रहने वाले योगेंद्र पासवान के पुत्र प्रियांशु राज उर्फ बादल (22) के तौर पर हुई है। सुबह में लोगों ने लाश देखी, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के नुरुल्लाहपुर तीन बटिया के पास की है। लड़की ने फोन करके बुलाया था चर्चा है कि प्रियांशु उर्फ बादल का गांव के ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों ने पहले भी इसको लेकर धमकी दिया था। परीक्षा देकर लौटने के बाद उसकी लड़की से बात हुई थी। उसके बाद देर रात उसे मिलने के लिए फोन कर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस की टीम मोबाइल की जांच सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। योगेंद्र पासवान की पत्नी सुशीला कुमारी शिक्षिका हैं और उसके पांच बेटे हैं। सबसे छोटा प्रियांशु राज उर्फ बादल बीएससी नर्सिंग का छात्र है। शनिवार को परीक्षा देकर घर आया था। घटनास्थल से थोड़ी दूर खेत में मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार देर रात नर्सिंग के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में चार गोली मारी गई है। मौके से 3 खोखे बरामद हुए हैं। धारदार हथियार से भी हमला किया गया है। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की आशंका है। मृतक की पहचान बाड़ा वार्ड नंबर-5 के रहने वाले योगेंद्र पासवान के पुत्र प्रियांशु राज उर्फ बादल (22) के तौर पर हुई है। सुबह में लोगों ने लाश देखी, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के नुरुल्लाहपुर तीन बटिया के पास की है। लड़की ने फोन करके बुलाया था चर्चा है कि प्रियांशु उर्फ बादल का गांव के ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों ने पहले भी इसको लेकर धमकी दिया था। परीक्षा देकर लौटने के बाद उसकी लड़की से बात हुई थी। उसके बाद देर रात उसे मिलने के लिए फोन कर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस की टीम मोबाइल की जांच सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। योगेंद्र पासवान की पत्नी सुशीला कुमारी शिक्षिका हैं और उसके पांच बेटे हैं। सबसे छोटा प्रियांशु राज उर्फ बादल बीएससी नर्सिंग का छात्र है। शनिवार को परीक्षा देकर घर आया था। घटनास्थल से थोड़ी दूर खेत में मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है।


