सात निश्चय-3 ही होगा बजट का मुख्य एजेंडा, आमदनी बढ़ाने पर होगा फोकस

सात निश्चय-3 ही होगा बजट का मुख्य एजेंडा, आमदनी बढ़ाने पर होगा फोकस

बिहार सरकार के बजट-2026 का मुख्य एजेंडा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय-3 के वादों को पूरा करने पर होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में किए वादों को इसी में समाहित कर बिहार की प्रति व्यक्ति आमदनी पांच साल में दोगुना करने पर बजट का मुख्य फोकस होगा। पांच साल में प्रति व्यक्ति आमदनी दोगुना करने के लिए वर्तमान प्रति व्यक्ति आय में सालाना कम से कम 16 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य हासिल करना होगा। अपर मुख्य सचिव रहे नवीन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हाल ही में गठित एक कमेटी के सुझावों को भी बजट में शामिल किए जाने पर फोकस किया जा रहा है। यह कमेटी प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने के अलावा राजस्व के नए स्रोतों के बारे में भी सलाह देगी। इसका आकार 10 फीसदी बढ़ने अनुमान है। अधिक नियुक्तियां पिछले बजट के बाद एक लाख से अधिक नियुक्तियां हुई हैं। अनुपूरक बजटों में इनका प्रावधान कर सैलरी की व्यवस्था की गई। 2026-27 के बजट में भी इन नौकरियों में नियुक्त हुए लोगों के लिए वेतन राशि का प्रावधान करना होगा। 2026 में भी बड़े पैमाने पर बिहार सरकार की ओर से नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। बिहार सरकार के बजट-2026 का मुख्य एजेंडा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय-3 के वादों को पूरा करने पर होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में किए वादों को इसी में समाहित कर बिहार की प्रति व्यक्ति आमदनी पांच साल में दोगुना करने पर बजट का मुख्य फोकस होगा। पांच साल में प्रति व्यक्ति आमदनी दोगुना करने के लिए वर्तमान प्रति व्यक्ति आय में सालाना कम से कम 16 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य हासिल करना होगा। अपर मुख्य सचिव रहे नवीन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हाल ही में गठित एक कमेटी के सुझावों को भी बजट में शामिल किए जाने पर फोकस किया जा रहा है। यह कमेटी प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने के अलावा राजस्व के नए स्रोतों के बारे में भी सलाह देगी। इसका आकार 10 फीसदी बढ़ने अनुमान है। अधिक नियुक्तियां पिछले बजट के बाद एक लाख से अधिक नियुक्तियां हुई हैं। अनुपूरक बजटों में इनका प्रावधान कर सैलरी की व्यवस्था की गई। 2026-27 के बजट में भी इन नौकरियों में नियुक्त हुए लोगों के लिए वेतन राशि का प्रावधान करना होगा। 2026 में भी बड़े पैमाने पर बिहार सरकार की ओर से नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *