गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड स्थित रेवतीथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में ‘प्रशासन जनता के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में विधायक मिथिलेश तिवारी और जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। विधायक और डीएम ने स्टालों का किया निरीक्षण विधायक और जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का क्रमवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, शिकायतों तथा सुझावों को गंभीरता से सुना। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। जनता दरबार के दौरान अंचल अधिकारी के विरुद्ध शिकायत सामने आने पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न हो उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या जनता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता का विश्वास जीतना है, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करना होगा। विधायक मिथिलेश तिवारी ने अपने संबोधन में ‘प्रशासन जनता के द्वार’ कार्यक्रम को सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर प्रशासन के समक्ष रखें। भूमि, राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा के आए मामले कार्यक्रम में भूमि, राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, कृषि, आवास, मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। शेष आवेदनों के शीघ्र निपटारे हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर कहा कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जाए तथा निष्पादन की जानकारी आवेदकों को समय पर दी जाए। गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड स्थित रेवतीथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में ‘प्रशासन जनता के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में विधायक मिथिलेश तिवारी और जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। विधायक और डीएम ने स्टालों का किया निरीक्षण विधायक और जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का क्रमवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, शिकायतों तथा सुझावों को गंभीरता से सुना। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। जनता दरबार के दौरान अंचल अधिकारी के विरुद्ध शिकायत सामने आने पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न हो उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या जनता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता का विश्वास जीतना है, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करना होगा। विधायक मिथिलेश तिवारी ने अपने संबोधन में ‘प्रशासन जनता के द्वार’ कार्यक्रम को सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर प्रशासन के समक्ष रखें। भूमि, राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा के आए मामले कार्यक्रम में भूमि, राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, कृषि, आवास, मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। शेष आवेदनों के शीघ्र निपटारे हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर कहा कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जाए तथा निष्पादन की जानकारी आवेदकों को समय पर दी जाए।


