बलिया में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और चालकों को हेडलाइट तथा फ्लैशर लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे और ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा लेते दिखे, वहीं गर्म ऊनी वस्त्रों में नजर आए। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते एक पखवाड़े से चटख धूप खिलने के कारण ठंड में कमी आई थी। दिन के समय लोग हल्के ऊनी वस्त्र पहन रहे थे और शाम से सुबह तक गुलाबी ठंड महसूस हो रही थी। शुक्रवार से मौसम में अचानक बदलाव आया, जिससे एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान ऐसा ही बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने रविवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है, जिसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।


