दावा- बिल गेट्स को यौन बीमारी हुई थी:पूर्व पत्नी मेलिंडा के लिए दवाएं मांगी थीं; एपस्टीन सेक्स स्कैंडल की 30 लाख नई फाइल्स रिलीज

दावा- बिल गेट्स को यौन बीमारी हुई थी:पूर्व पत्नी मेलिंडा के लिए दवाएं मांगी थीं; एपस्टीन सेक्स स्कैंडल की 30 लाख नई फाइल्स रिलीज

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी 30 लाख नई फाइल्स रिलीज की हैं। इनमें जेफ्री एपस्टीन के कुछ ईमेल सामने आए हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें एपस्टीन ने दावा किया है कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स रूसी लड़कियों के साथ संबंधों के बाद यौन बीमारी (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज, STD) हुई थी। ईमेल में यह भी लिखा है कि गेट्स ने एपस्टीन से एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थी, ताकि वह ये दवाएं चुपचाप अपनी तब की पत्नी मेलिंडा गेट्स को दे सकें। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। नई फाइलों में 1 लाख 80 हजार तस्वीरें और 2 हजार से ज्यादा वीडियो भी शामिल हैं। एपस्टीन ने खुद को भेजा था ईमेल जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, एपस्टीन ने 18 जुलाई 2013 को सुबह 11:49 बजे खुद को एक लंबा ईमेल लिखा था। इसमें उसने गेट्स पर नाराजगी जताई और कहा कि गेट्स ने छह साल पुरानी दोस्ती खत्म कर दी। ईमेल में लिखा गया, आपने मुझसे आपके STD से जुड़े ईमेल डिलीट करने को कहा, मेलिंडा को चुपचाप एंटीबायोटिक देने के लिए दवाएं मांगीं।
इसी दिन रात 1:03 बजे एक और ईमेल लिखा गया। बताया जा रहा है कि इसे गेट्स के तत्कालीन सलाहकार बोरिस निकोलिक के नाम से ड्राफ्ट किया गया था। इसमें बिल और मेलिंडा के बीच वैवाहिक विवाद का जिक्र है। खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *