Hailstorm Alert: 31 जनवरी को राजस्थान के 14​ जिलों में ओलावृष्टि, 3 जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं

Hailstorm Alert: 31 जनवरी को राजस्थान के 14​ जिलों में ओलावृष्टि, 3 जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं

Rain Forecast: जयपुर। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। सक्रिय हो रहे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 जनवरी को राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और ओलों के साथ मौसम बिगड़ सकता है।

विशेष रूप से भीलवाड़ा, राजसमंद और पाली जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन तीनों जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सलूम्बर, सिरोही और उदयपुर जिलों में भी ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। कई स्थानों पर घना कोहरा भी छा सकता है।

मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने, खुले स्थानों पर खड़े वाहनों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों के मुताबिक 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट से सर्दी भी बढ़ेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *