बेतिया की एक महिला ने सूरत में अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को पत्नी ने बताया कि, उसका पति ताकत बढ़ाने वाली दवा खाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। महिला का कहना है कि इस दौरान वो उसे जख्मी भी कर देता था। पति की इन हरकतों से हम परेशान हो चुकी थी। ये घटना सूरज के लिंबायत इलाके की है। मृतक की पहचान हैदर अली के रूप में हुई है। दोनों बेतिया के रहने वाले थे। मृतक हैदर अली मुंबई में काम करता था। उसकी पत्नी सूरत में रहती थी। वो महीने में एक बार सूरत आता था। पत्नी ने फिजिकल टॉर्चर से तंग आकर हत्या की साजिश रची पत्नी इशरत जहां ने पुलिस को बताया कि, पति सेक्स पावर की दवा खाकर मुझे तब तक पीटता और तड़पाता था, जब तक सेक्स के दौरान हमारे शरीर से खून नहीं निकलने लगता था। वह यह ज़ुल्म हर महीने करता था। लगातार फिजिकल और मेंटल टॉर्चर से मेरे मन में अपने पति के लिए बहुत गुस्सा था। इस बार जब उसका पति मुंबई से घर आया, तो उसने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। हल्दी वाले दूध में जहर मिलाकर पिलाया उसे मारने के इरादे से पत्नी ने 1 जनवरी की रात में हैदर अली को हल्दी वाला दूध पिलाया था, लेकिन उसने इस दूध में चुपके से चूहे मारने की दवा मिला दी थी। इस जहर का असर धीरे-धीरे होने लगा। इसके बाद उसका गला घोंटा और सीना दबाया। इससे हैदर बेसुध हो गया तो स्मीमेर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां थोड़े समय के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। शुरू में उसकी पत्नी ने यह ड्रामा किया कि उसकी मौत एक आम बीमारी से हुई है। दफनाने के दौरान खुला राज हैदर अली की मौत के बाद बॉडी घर लाई गई। मृतक का भाई हैदर अली की बॉडी को दफनाने के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण में उसके होमटाउन ले जाना चाहता था। लेकिन, उसकी पत्नी इशरत जहां ने जोर देकर कहा कि दफनाने का काम सूरत में किया जाए। इस बात पर भाई और भाभी के बीच तीखी बहस हो गई। इशहरत की जिद और उसके व्यवहार को देखकर मृतक के भाई को शक हुआ और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा पोस्टमॉर्टम में गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर बॉडी का फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम कराया था। डॉक्टरों ने बताया कि मौत सिर्फ जहर से नहीं हुई थी, बल्कि मृतक का गला और सीना दबाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, हैदर अली की मौत ‘गर्दन और सीने पर दबाव के कारण दम घुटने’ से हुई। उसकी पत्नी ने माना कि जहर देने के बाद जब वह कमजोर हो गया, तो हमने उसका गला और सीना दबाकर उसे पूरी तरह से मार डाला था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस हत्या का मुख्य कारण पति द्वारा सेक्स बढ़ाने वाली दवाएं लेने के बाद किया गया गलत व्यवहार था। पुलिस ने अब आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि इस घटना में कोई और शामिल तो नहीं है। बेतिया की एक महिला ने सूरत में अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को पत्नी ने बताया कि, उसका पति ताकत बढ़ाने वाली दवा खाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। महिला का कहना है कि इस दौरान वो उसे जख्मी भी कर देता था। पति की इन हरकतों से हम परेशान हो चुकी थी। ये घटना सूरज के लिंबायत इलाके की है। मृतक की पहचान हैदर अली के रूप में हुई है। दोनों बेतिया के रहने वाले थे। मृतक हैदर अली मुंबई में काम करता था। उसकी पत्नी सूरत में रहती थी। वो महीने में एक बार सूरत आता था। पत्नी ने फिजिकल टॉर्चर से तंग आकर हत्या की साजिश रची पत्नी इशरत जहां ने पुलिस को बताया कि, पति सेक्स पावर की दवा खाकर मुझे तब तक पीटता और तड़पाता था, जब तक सेक्स के दौरान हमारे शरीर से खून नहीं निकलने लगता था। वह यह ज़ुल्म हर महीने करता था। लगातार फिजिकल और मेंटल टॉर्चर से मेरे मन में अपने पति के लिए बहुत गुस्सा था। इस बार जब उसका पति मुंबई से घर आया, तो उसने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। हल्दी वाले दूध में जहर मिलाकर पिलाया उसे मारने के इरादे से पत्नी ने 1 जनवरी की रात में हैदर अली को हल्दी वाला दूध पिलाया था, लेकिन उसने इस दूध में चुपके से चूहे मारने की दवा मिला दी थी। इस जहर का असर धीरे-धीरे होने लगा। इसके बाद उसका गला घोंटा और सीना दबाया। इससे हैदर बेसुध हो गया तो स्मीमेर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां थोड़े समय के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। शुरू में उसकी पत्नी ने यह ड्रामा किया कि उसकी मौत एक आम बीमारी से हुई है। दफनाने के दौरान खुला राज हैदर अली की मौत के बाद बॉडी घर लाई गई। मृतक का भाई हैदर अली की बॉडी को दफनाने के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण में उसके होमटाउन ले जाना चाहता था। लेकिन, उसकी पत्नी इशरत जहां ने जोर देकर कहा कि दफनाने का काम सूरत में किया जाए। इस बात पर भाई और भाभी के बीच तीखी बहस हो गई। इशहरत की जिद और उसके व्यवहार को देखकर मृतक के भाई को शक हुआ और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा पोस्टमॉर्टम में गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर बॉडी का फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम कराया था। डॉक्टरों ने बताया कि मौत सिर्फ जहर से नहीं हुई थी, बल्कि मृतक का गला और सीना दबाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, हैदर अली की मौत ‘गर्दन और सीने पर दबाव के कारण दम घुटने’ से हुई। उसकी पत्नी ने माना कि जहर देने के बाद जब वह कमजोर हो गया, तो हमने उसका गला और सीना दबाकर उसे पूरी तरह से मार डाला था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस हत्या का मुख्य कारण पति द्वारा सेक्स बढ़ाने वाली दवाएं लेने के बाद किया गया गलत व्यवहार था। पुलिस ने अब आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि इस घटना में कोई और शामिल तो नहीं है।


