जमुई में रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी के घर दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को आईएमए जमुई के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम ने एसपी विश्वजीत दयाल से मुलाकात की। यह घटना गिद्धौर थाना गेट के सामने डॉ. सत्यार्थी के आवास पर हुई थी। चिकित्सकों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। ”पूरे मेडिकल समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल” आईएमए प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा गया कि यह घटना न केवल एक वरिष्ठ चिकित्सक के साथ हुआ अपराध है, बल्कि पूरे मेडिकल समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। चिकित्सकों ने जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की मांग की। संगठन आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर भी कर सकता है विचार इस प्रतिनिधिमंडल में आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ. नेहाल सद्दाम, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज सिंह, डॉ. एस.के. गुप्ता और डॉ. ललित सिंह सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे। चिकित्सकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर भी विचार कर सकता है। एसपी विश्वजीत दयाल ने चिकित्सकों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। जमुई में रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी के घर दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को आईएमए जमुई के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम ने एसपी विश्वजीत दयाल से मुलाकात की। यह घटना गिद्धौर थाना गेट के सामने डॉ. सत्यार्थी के आवास पर हुई थी। चिकित्सकों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। ”पूरे मेडिकल समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल” आईएमए प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा गया कि यह घटना न केवल एक वरिष्ठ चिकित्सक के साथ हुआ अपराध है, बल्कि पूरे मेडिकल समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। चिकित्सकों ने जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की मांग की। संगठन आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर भी कर सकता है विचार इस प्रतिनिधिमंडल में आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ. नेहाल सद्दाम, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज सिंह, डॉ. एस.के. गुप्ता और डॉ. ललित सिंह सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे। चिकित्सकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर भी विचार कर सकता है। एसपी विश्वजीत दयाल ने चिकित्सकों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।


