‘हर कर्मचारी को निभानी होगी जिम्मेदारी’:डिप्टी सीएम के बयान पर दिलीप जायसवाल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- व्यवस्था मजबूत रखना सबकी जिम्मेदारी

‘हर कर्मचारी को निभानी होगी जिम्मेदारी’:डिप्टी सीएम के बयान पर दिलीप जायसवाल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- व्यवस्था मजबूत रखना सबकी जिम्मेदारी

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन पुलिसकर्मियों को हथियार चलाना नहीं आता, वे छुट्टी लेकर घर चले जाएं। इस बयान पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और यहां हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। मंत्री ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी या सरकारी कर्मचारी सेवा में हैं, उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। कानून के तहत सभी को काम करना है और व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, लेकिन बयानबाजी से ज्यादा जरूरी है कि सभी अपने कर्तव्यों को सही तरीके से निभाएं। नीट छात्रा मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें सख्त सजा मिलेगी नीट छात्रा के साथ हुए रेप मामले में चल रहे जांच के सवाल पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस मामले में जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पूरी तरह गंभीर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद जो भी अपराधी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून के दायरे में रहकर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। राजा का बेटा राजा बनेगा पहले से तय, ताजपोशी की जरूरत क्या है वहीं, तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि इसका कोई खास मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी में एक ही परिवार के लोगों को ही नेतृत्व देना है, तो फिर औपचारिक ताजपोशी की जरूरत ही क्या है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘राजा का बेटा राजा बनेगा, यह पहले से तय है, ऐसे में पद देने की औपचारिकता केवल दिखावा है।’ बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन पुलिसकर्मियों को हथियार चलाना नहीं आता, वे छुट्टी लेकर घर चले जाएं। इस बयान पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और यहां हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। मंत्री ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी या सरकारी कर्मचारी सेवा में हैं, उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। कानून के तहत सभी को काम करना है और व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, लेकिन बयानबाजी से ज्यादा जरूरी है कि सभी अपने कर्तव्यों को सही तरीके से निभाएं। नीट छात्रा मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें सख्त सजा मिलेगी नीट छात्रा के साथ हुए रेप मामले में चल रहे जांच के सवाल पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस मामले में जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पूरी तरह गंभीर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद जो भी अपराधी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून के दायरे में रहकर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। राजा का बेटा राजा बनेगा पहले से तय, ताजपोशी की जरूरत क्या है वहीं, तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि इसका कोई खास मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी में एक ही परिवार के लोगों को ही नेतृत्व देना है, तो फिर औपचारिक ताजपोशी की जरूरत ही क्या है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘राजा का बेटा राजा बनेगा, यह पहले से तय है, ऐसे में पद देने की औपचारिकता केवल दिखावा है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *