बांका जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को पूरे आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया।जिलेभर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य जिला स्तरीय समारोह शहर के आरएमके मैदान में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया, जहां श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और शांति व उत्साह के प्रतीक स्वरूप बैलून उड़ाए। इस अवसर पर जिला प्रशासन उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया
कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समाहरणालय परिसर में 9:55 बजे तथा पुलिस केंद्र बांका में 10:40 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगे के रंगों से सजा पूरा मंच
सोमवार की सुबह से ही जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा।विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।आरएमके मैदान में आयोजित मुख्य परेड में कुल पांच टुकड़ियों ने भाग लिया,जिनमें बीएमपी महिला एवं पुरुष बल,सैप,डीएपी और गृहरक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। परेड कमांडर द्वारा सलामी ली गई और पूरा मंच तिरंगे के रंगों से सजा नजर आया। झंडारोहण के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के गौरवशाली इतिहास का गुणगान किया। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं की आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य मंच को दुल्हन की तरह सुसज्जित किया गया था। धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया
मुख्य परेड में कुल सात कंपनियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम प्लाटून कमांडर सार्जेंट दिनेश कुमार, द्वितीय प्रमोद कुमार, तृतीय मु. साबिर हुसैन, चतुर्थ सुशील मिंज तथा स्काउट एंड गाइड की छात्राओं की टुकड़ी की कमान कुमारी अंशु और अस्मित ने संभाली। जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और थानों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया, जहां प्रखंड प्रमुख, बीडीओ,पुलिस इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के लाभुकों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। वहीं पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तस्वीरें… बांका जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को पूरे आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया।जिलेभर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य जिला स्तरीय समारोह शहर के आरएमके मैदान में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया, जहां श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और शांति व उत्साह के प्रतीक स्वरूप बैलून उड़ाए। इस अवसर पर जिला प्रशासन उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया
कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समाहरणालय परिसर में 9:55 बजे तथा पुलिस केंद्र बांका में 10:40 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगे के रंगों से सजा पूरा मंच
सोमवार की सुबह से ही जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा।विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।आरएमके मैदान में आयोजित मुख्य परेड में कुल पांच टुकड़ियों ने भाग लिया,जिनमें बीएमपी महिला एवं पुरुष बल,सैप,डीएपी और गृहरक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। परेड कमांडर द्वारा सलामी ली गई और पूरा मंच तिरंगे के रंगों से सजा नजर आया। झंडारोहण के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के गौरवशाली इतिहास का गुणगान किया। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं की आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य मंच को दुल्हन की तरह सुसज्जित किया गया था। धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया
मुख्य परेड में कुल सात कंपनियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम प्लाटून कमांडर सार्जेंट दिनेश कुमार, द्वितीय प्रमोद कुमार, तृतीय मु. साबिर हुसैन, चतुर्थ सुशील मिंज तथा स्काउट एंड गाइड की छात्राओं की टुकड़ी की कमान कुमारी अंशु और अस्मित ने संभाली। जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और थानों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया, जहां प्रखंड प्रमुख, बीडीओ,पुलिस इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के लाभुकों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। वहीं पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तस्वीरें…