बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान 3 की मौत:बाइक, टाटा मैजिक की टक्कर में युवक की गई जान; शनिवार को डूबे 2 युवकों की लाश बरामद

बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान 3 की मौत:बाइक, टाटा मैजिक की टक्कर में युवक की गई जान; शनिवार को डूबे 2 युवकों की लाश बरामद

बेगूसराय में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बाइक और टाटा मैजिक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार की देर शाम खोदावंदपुर में बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दोनों युवकों की लाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर ली गई है। घटना के बाद हर ओर कोहराम मचा हुआ है। बाइक और टाटा मैजिक टक्कर की घटना बलिया थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुसैनीचक ढ़ाला के समीप हुई। मृतक की पहचान हुसैनीचक गांव रहने वाले बंदे साह के बेटे निराला कुमार (24) के रूप में की गई है। घायल युवक अनिरुद्ध पासवान का बेटे मिथुन कुमार (40) है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर निराला कुमार और मिथुन कुमार बाइक से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए घर से निकले थे। विसर्जन स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला पोखर में किया जाना था। इसके लिए जुलूस आगे बढ़ गया और दोनों युवक बाइक से धर्मशाला पोखर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हुसैनीचक ढ़ाला से पूरब सड़क क्रॉसिंग पार करने के दौरान तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने निराला कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मिथुन कुमार की स्थिति गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने टाटा मैजिक वाहन को ड्राइवर सहित पकड़ कर बलिया थाना के हवाले कर दिया गया है। दूसरी ओर खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिम स्थित राम घाट पर शनिवार देर शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबे बरियारपुर पश्चिम वार्ड नंबर-10 के रहने वाले स्व. शत्रुध्न महतो के पुत्र आदित्य कुमार (19) एवं राम बालक महतो के पुत्र कृष्ण कुमार (17) की लाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बेगूसराय में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बाइक और टाटा मैजिक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार की देर शाम खोदावंदपुर में बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दोनों युवकों की लाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर ली गई है। घटना के बाद हर ओर कोहराम मचा हुआ है। बाइक और टाटा मैजिक टक्कर की घटना बलिया थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुसैनीचक ढ़ाला के समीप हुई। मृतक की पहचान हुसैनीचक गांव रहने वाले बंदे साह के बेटे निराला कुमार (24) के रूप में की गई है। घायल युवक अनिरुद्ध पासवान का बेटे मिथुन कुमार (40) है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर निराला कुमार और मिथुन कुमार बाइक से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए घर से निकले थे। विसर्जन स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला पोखर में किया जाना था। इसके लिए जुलूस आगे बढ़ गया और दोनों युवक बाइक से धर्मशाला पोखर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हुसैनीचक ढ़ाला से पूरब सड़क क्रॉसिंग पार करने के दौरान तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने निराला कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मिथुन कुमार की स्थिति गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने टाटा मैजिक वाहन को ड्राइवर सहित पकड़ कर बलिया थाना के हवाले कर दिया गया है। दूसरी ओर खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिम स्थित राम घाट पर शनिवार देर शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबे बरियारपुर पश्चिम वार्ड नंबर-10 के रहने वाले स्व. शत्रुध्न महतो के पुत्र आदित्य कुमार (19) एवं राम बालक महतो के पुत्र कृष्ण कुमार (17) की लाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *