दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आगामी दिनों में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 26 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम लागू रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस दौरान रेल पटरियों, विद्युत प्रणाली और सिग्नल व्यवस्था से जुड़े आवश्यक कार्य किए जाएंगे। रोलिंग ब्लॉक के कारण कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ का आंशिक समापन, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण या पुनर्निर्धारण किया गया है। लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा असर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार आद्रा–मिदनापुर मेमू, झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस और आसनसोल–आद्रा मेमू पैसेंजर जैसी कई लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। इसके अलावा झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस, बर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस और आद्रा–मिदनापुर मेमू को कुछ खंडों में आंशिक रूप से समाप्त अथवा आंशिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा। इससे यात्रियों को बीच के स्टेशनों तक ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रोलिंग ब्लॉक के दौरान सुरक्षा मानकों के तहत ट्रेनों का परिचालन सीमित करना जरूरी होता है, ताकि अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला, विलंब से चलेंगी गाड़ियां यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के लिए ऑप्शनल व्यवस्था भी की गई है। टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को निर्धारित तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं आनंद विहार–पुरी एक्सप्रेस को चंद्रपुरा–राजबेरा खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस को करीब 60 मिनट विलंब से पुनर्निर्धारित कर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह रोलिंग ब्लॉक भविष्य में सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध रेल सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आगामी दिनों में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 26 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम लागू रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस दौरान रेल पटरियों, विद्युत प्रणाली और सिग्नल व्यवस्था से जुड़े आवश्यक कार्य किए जाएंगे। रोलिंग ब्लॉक के कारण कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ का आंशिक समापन, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण या पुनर्निर्धारण किया गया है। लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा असर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार आद्रा–मिदनापुर मेमू, झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस और आसनसोल–आद्रा मेमू पैसेंजर जैसी कई लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। इसके अलावा झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस, बर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस और आद्रा–मिदनापुर मेमू को कुछ खंडों में आंशिक रूप से समाप्त अथवा आंशिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा। इससे यात्रियों को बीच के स्टेशनों तक ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रोलिंग ब्लॉक के दौरान सुरक्षा मानकों के तहत ट्रेनों का परिचालन सीमित करना जरूरी होता है, ताकि अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला, विलंब से चलेंगी गाड़ियां यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के लिए ऑप्शनल व्यवस्था भी की गई है। टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को निर्धारित तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं आनंद विहार–पुरी एक्सप्रेस को चंद्रपुरा–राजबेरा खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस को करीब 60 मिनट विलंब से पुनर्निर्धारित कर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह रोलिंग ब्लॉक भविष्य में सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध रेल सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


