कैमूर में सरस्वती पूजा जुलूस में बवाल:अश्लील गीत का विरोध करने पर युवती से छेड़खानी-मारपीट, अस्पताल में भर्ती, एक आरोपी गिरफ्तार

कैमूर में सरस्वती पूजा जुलूस में बवाल:अश्लील गीत का विरोध करने पर युवती से छेड़खानी-मारपीट, अस्पताल में भर्ती, एक आरोपी गिरफ्तार

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई है। युवती ने जुलूस में बज रहे अश्लील गीतों का विरोध किया था। विरोध करने पर युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे तत्काल भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने रामगढ़ थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। मूर्ति विसर्जन जुलूस में अश्लील गीत
घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार और एसडीएम सहित कई वरीय अधिकारी रामगढ़ थाना पहुंचे। उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी ली। मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन जुलूस में अश्लील गीत बजाने का विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई है। युवती ने जुलूस में बज रहे अश्लील गीतों का विरोध किया था। विरोध करने पर युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे तत्काल भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने रामगढ़ थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। मूर्ति विसर्जन जुलूस में अश्लील गीत
घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार और एसडीएम सहित कई वरीय अधिकारी रामगढ़ थाना पहुंचे। उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी ली। मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन जुलूस में अश्लील गीत बजाने का विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *