रोहतक के बॉडी बिल्डर रोहित की हत्या का मामला:गांव में आज होगी छमाही, पंचायत में बनाई जाएगी आगे की रणनीति

रोहतक के बॉडी बिल्डर रोहित की हत्या का मामला:गांव में आज होगी छमाही, पंचायत में बनाई जाएगी आगे की रणनीति

रोहतक के गांव हमायुंपुर निवासी बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ की छमाही परिवार की तरफ से आज की जाएगी। इस दौरान विभिन्न खापों के प्रतिनिधि व मामले में बनाई कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। कमेटी के सदस्य व पंचायत सदस्य मिलकर रोहित के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे क रणनीति पर विचार विमर्श भी करेंगे। बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ अपने दोस्त गांव बौंदकला निवासी जतिन के साथ 28 नवंबर को उसकी बहन की ननद की शादी में शगुन डालने भिवानी गया था। शादी समारोह के दौरान तिगड़ाना से बारात आई, जिसमें कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई और बाद में उन्हीं युवकों ने रास्ता रोककर रोहित के साथ मारपीट करते हुए अधमरा कर दिया। रोहित ने इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। रोहित हत्याकांड में ASP के नेतृत्व में गठित टीम
रोहित धनखड़ की हत्या के मामले में भिवानी से केस रोहतक ट्रांसफर हुआ था और आईजी की तरफ से ASP वाई वी आर शशि शेखर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। 20 दिन से अधिक होने के बावजूद रोहतक पुलिस की तरफ से किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया, जिसके कारण परिवार में रोष है। रोहित मामले में तीसरी बार होगी पंचायत
रोहित धनखड़ की हत्या के मामले में गांव हमायुंपुर में तीसरी बार पंचायत होने जा रही है। पंचायत में धनखड़ खाप के अलावा विभिन्न खापों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और मामले में जल्द कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव बनाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। पंचायत में लिया जा सकता है बड़ा फैसला
रोहित धनखड़ की छमाही पर होने वाली पंचायत के दौरान बड़ा निर्णय भी लिया जा सकता है। क्योंकि मामले में गठित कमेटी ने सरकार ने 4 मांग की थी, जिनमें से एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में पंचायत अपने स्तर पर कोई बड़ा निर्णय कर सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *