आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए आज से आवेदन पत्र लिए जाएंगे

आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए आज से आवेदन पत्र लिए जाएंगे

भास्कर न्यूज | कोडरमा जिले में संचालित आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026 के नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए जागरूकता रथ को उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त रवि जैन और जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों और गांवों में घूमकर अभिभावकों को नामांकन से संबंधित जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन विद्यालयों में नामांकन के दौरान अनाथ, एकल अभिभावक वाली, आदिम जनजाति समूह, मानव तस्करी से प्रभावित, नक्सल प्रभावित, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग से प्राप्त पलायन करने वाले परिवारों की सूची के आधार पर भी नियमानुसार नामांकन पर विचार किया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय डोमचांच में भी रिक्त सीटों के विरुद्ध नामांकन लिया जाएगा। यह विद्यालय पूर्णतः बालकों के लिए संचालित है। यहां अनाथ या एकल अभिभावक वाले बच्चे, नक्सली गतिविधियों में मारे गए माता-पिता के बच्चे, मानव तस्करी से प्रभावित, घर से भागे हुए बच्चे, खनन क्षेत्र या ईंट-भट्टा व उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के बच्चे, होटल और गैराज में कार्यरत बाल मजदूर, आदिम जनजाति परिवार के बच्चे तथा शहरी अभिवंचित बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवास के दौरान दूसरे राज्यों में जाने वाले अभिभावकों के बच्चे अथवा अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी बच्चों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इन सभी आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए 25 जनवरी 2026 से संबंधित विद्यालयों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। चयनित छात्र-छात्राओं को शिक्षा, भोजन, आवासन सहित अन्य सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक संबंधित विद्यालय अथवा झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रखंड व जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। भास्कर न्यूज | कोडरमा जिले में संचालित आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026 के नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए जागरूकता रथ को उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त रवि जैन और जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों और गांवों में घूमकर अभिभावकों को नामांकन से संबंधित जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन विद्यालयों में नामांकन के दौरान अनाथ, एकल अभिभावक वाली, आदिम जनजाति समूह, मानव तस्करी से प्रभावित, नक्सल प्रभावित, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग से प्राप्त पलायन करने वाले परिवारों की सूची के आधार पर भी नियमानुसार नामांकन पर विचार किया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय डोमचांच में भी रिक्त सीटों के विरुद्ध नामांकन लिया जाएगा। यह विद्यालय पूर्णतः बालकों के लिए संचालित है। यहां अनाथ या एकल अभिभावक वाले बच्चे, नक्सली गतिविधियों में मारे गए माता-पिता के बच्चे, मानव तस्करी से प्रभावित, घर से भागे हुए बच्चे, खनन क्षेत्र या ईंट-भट्टा व उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के बच्चे, होटल और गैराज में कार्यरत बाल मजदूर, आदिम जनजाति परिवार के बच्चे तथा शहरी अभिवंचित बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवास के दौरान दूसरे राज्यों में जाने वाले अभिभावकों के बच्चे अथवा अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी बच्चों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इन सभी आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए 25 जनवरी 2026 से संबंधित विद्यालयों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। चयनित छात्र-छात्राओं को शिक्षा, भोजन, आवासन सहित अन्य सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक संबंधित विद्यालय अथवा झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रखंड व जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *