लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा और कजरा थाना क्षेत्र के बीच शनिवार को एक विवाहिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे ससुराल वालों को ग्रामीणों ने बीच सड़क पर घेर लिया। मामला संदिग्ध प्रतीत होते ही ससुराल पक्ष के लोग ट्रैक्टर पर लदा शव छोड़कर मौके से फरार हो गए। मृतिका की पहचान कजरा थाना क्षेत्र के उरैन गांव निवासी दिनेश लाल भगत की 28 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। ट्रैक्टर पर लदे शव को देखकर मायके वालों को हुआ संदेह परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेहर चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैक्टर पर लदे शव को देखकर मृतिका के मायके वालों को संदेह हुआ। सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। खुद को घिरता देख और पुलिस के डर से मृतिका के ससुराल वाले शव को लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकले। मृतिका के भाई मनोहर मंडल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहन की हत्या मारपीट कर की गई है। दहेज और प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज कराया गया उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दहेज और प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें रानी का पति तीन महीने की जेल काट चुका था। आरोप है कि जेल से आने के बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं और अंततः उसकी जान ले ली गई। घटना की सूचना मिलते ही कजरा थाना के एसआई रविशंकर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार ससुराल वालों की तलाश जारी है। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा और कजरा थाना क्षेत्र के बीच शनिवार को एक विवाहिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे ससुराल वालों को ग्रामीणों ने बीच सड़क पर घेर लिया। मामला संदिग्ध प्रतीत होते ही ससुराल पक्ष के लोग ट्रैक्टर पर लदा शव छोड़कर मौके से फरार हो गए। मृतिका की पहचान कजरा थाना क्षेत्र के उरैन गांव निवासी दिनेश लाल भगत की 28 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। ट्रैक्टर पर लदे शव को देखकर मायके वालों को हुआ संदेह परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेहर चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैक्टर पर लदे शव को देखकर मृतिका के मायके वालों को संदेह हुआ। सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। खुद को घिरता देख और पुलिस के डर से मृतिका के ससुराल वाले शव को लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकले। मृतिका के भाई मनोहर मंडल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहन की हत्या मारपीट कर की गई है। दहेज और प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज कराया गया उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दहेज और प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें रानी का पति तीन महीने की जेल काट चुका था। आरोप है कि जेल से आने के बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं और अंततः उसकी जान ले ली गई। घटना की सूचना मिलते ही कजरा थाना के एसआई रविशंकर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार ससुराल वालों की तलाश जारी है।


