भागलपुर पुलिस प्रशासन आने वाले सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। इन पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज शाम नाथनगर में सिटी एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस प्रशासन ने सभी थानों में स्थानीय बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित की हैं। इन बैठकों के माध्यम से लोगों से आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की जा रही है। प्रमुख मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला बुधवार शाम भागलपुर के सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नाथनगर के अतिसंवेदनशील इलाकों और अन्य प्रमुख मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च में सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष टीपक कुमार, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। पुलिस की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। फ्लैग मार्च के दौरान सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना के लिए आयोजकों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तय रूट से ही होगा विसर्जन एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन प्रशासन की ओर से तय किए गए निर्धारित रूट से ही किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और तेज आवाज में संगीत बजाने या भड़काऊ नारे लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि दोनों पर्व बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हों। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे। भागलपुर पुलिस प्रशासन आने वाले सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। इन पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज शाम नाथनगर में सिटी एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस प्रशासन ने सभी थानों में स्थानीय बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित की हैं। इन बैठकों के माध्यम से लोगों से आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की जा रही है। प्रमुख मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला बुधवार शाम भागलपुर के सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नाथनगर के अतिसंवेदनशील इलाकों और अन्य प्रमुख मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च में सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष टीपक कुमार, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। पुलिस की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। फ्लैग मार्च के दौरान सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना के लिए आयोजकों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तय रूट से ही होगा विसर्जन एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन प्रशासन की ओर से तय किए गए निर्धारित रूट से ही किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और तेज आवाज में संगीत बजाने या भड़काऊ नारे लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि दोनों पर्व बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हों। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।


