‘दुनिया के हर डाइनिंग टेबल तक भारतीय खाद्य पदार्थ पहुंचे’:चिराग पासवान बोले- युवा अध्यक्ष नितिन का फायदा एनडीए को भी मिलेगा

‘दुनिया के हर डाइनिंग टेबल तक भारतीय खाद्य पदार्थ पहुंचे’:चिराग पासवान बोले- युवा अध्यक्ष नितिन का फायदा एनडीए को भी मिलेगा

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आज उदयपुर में कहा कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद ​पर युवा नितिन नबीन को जिम्मेदारी दी है। युवाओं की कार्यशैली का एक अलग ही तरीका होता है। इसका फायदा भाजपा ही नहीं भाजपा के गठबंधन एनडीए को भी मिलेगा। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाना है। दुनिया के हर डाइनिंग टेबल तक कम से कम एक भारतीय खाद्य पदार्थ पहुंचाना है। वे आज उदयपुर में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की और से उदयपुर के आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के नए अध्यक्ष के सवाल पर कहा- वैसे भाजपा का आंतरिक विषय है। इसमें मैं क्या कहूंगा। लेकिन ​हम दोनों बिहार राज्य से आते हैं। हमारे राज्य में जात-पात की राजनीति को कई राजनीतिक दल बढ़ावा देते है। वे एम और वाय समीकरण के तहत उसको बढ़ाते हैं। मेरे प्रधानमंत्री का अपना एक समीकरण है, जिसमें एम में महिला और वाय में युवा है। महिलाओं और युवाओं को मौका देने का काम किया प्रधानमंत्री ने हमेशा महिलाओं और युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनको मौका देने का काम किया। उन्होंने कहा- इतने बड़े विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने मुझ जैसे युवा को देना यह दर्शाता है कि उनको युवाओं पर विश्वास है। ऐसे में पार्टी का नेतृत्व युवा को दिया गया है। मैं मानता हूं कि युवा एक नई सोच के साथ आते हैं। उनके कार्यशैली का अपना एक तरीका होता है। इसका लाभ गठबंधन को भी मिलेगा। पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाना है। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है। एक समय देश में खाद्यान्न की भारी कमी हुआ करती थी, लेकिन आज भारत खाद्यान्न सरप्लस देश बन चुका है। इसका पूरा श्रेय देश के अन्नदाता किसानों को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण और गुणवत्ता से जुड़ी चुनौतियां सामने हैं, जिनका समाधान जरूरी है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसान की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में देश में लगभग 13 प्रतिशत रोजगार इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले जितना ध्यान उत्पादन पर दिया गया, उतना प्रसंस्करण पर नहीं दिया गया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में आधारभूत बदलाव किए गए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पासवान ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर में देश के 30 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहां विभिन्न राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस और सुझावों पर मंथन किया गया। सरकार का लक्ष्य प्रसंस्करण का प्रतिशत 12 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक ले जाना है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रसंस्करण का अर्थ गुणवत्ता में सुधार करना है, यह सेहत के लिए नुकसान देह नहीं है। आमजन को इस विषय में जागरूक किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नीति में बदलाव करने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी। जामुन, सीताफल व आंवला प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू उदयपुर के बलीचा मंडी स्थित फल मंडी में जामुन, सीताफल और आंवला फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया गया। पासवान ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद डा. मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, शहर विधायक ताराचंद जैन भी मौजूद रहे।
प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर के संचालन की ज़िम्मेदारी संभाल रहे खंडेलवाल फूड इंडस्ट्रीज के फाउंडर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यह केवल उदयपुर का ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान का पहला ऐसा फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर है। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि इस प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर फलों की प्रोसेसिंग संभव होगी, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलेगा। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आज उदयपुर में कहा कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद ​पर युवा नितिन नबीन को जिम्मेदारी दी है। युवाओं की कार्यशैली का एक अलग ही तरीका होता है। इसका फायदा भाजपा ही नहीं भाजपा के गठबंधन एनडीए को भी मिलेगा। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाना है। दुनिया के हर डाइनिंग टेबल तक कम से कम एक भारतीय खाद्य पदार्थ पहुंचाना है। वे आज उदयपुर में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की और से उदयपुर के आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के नए अध्यक्ष के सवाल पर कहा- वैसे भाजपा का आंतरिक विषय है। इसमें मैं क्या कहूंगा। लेकिन ​हम दोनों बिहार राज्य से आते हैं। हमारे राज्य में जात-पात की राजनीति को कई राजनीतिक दल बढ़ावा देते है। वे एम और वाय समीकरण के तहत उसको बढ़ाते हैं। मेरे प्रधानमंत्री का अपना एक समीकरण है, जिसमें एम में महिला और वाय में युवा है। महिलाओं और युवाओं को मौका देने का काम किया प्रधानमंत्री ने हमेशा महिलाओं और युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनको मौका देने का काम किया। उन्होंने कहा- इतने बड़े विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने मुझ जैसे युवा को देना यह दर्शाता है कि उनको युवाओं पर विश्वास है। ऐसे में पार्टी का नेतृत्व युवा को दिया गया है। मैं मानता हूं कि युवा एक नई सोच के साथ आते हैं। उनके कार्यशैली का अपना एक तरीका होता है। इसका लाभ गठबंधन को भी मिलेगा। पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाना है। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है। एक समय देश में खाद्यान्न की भारी कमी हुआ करती थी, लेकिन आज भारत खाद्यान्न सरप्लस देश बन चुका है। इसका पूरा श्रेय देश के अन्नदाता किसानों को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण और गुणवत्ता से जुड़ी चुनौतियां सामने हैं, जिनका समाधान जरूरी है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसान की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में देश में लगभग 13 प्रतिशत रोजगार इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले जितना ध्यान उत्पादन पर दिया गया, उतना प्रसंस्करण पर नहीं दिया गया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में आधारभूत बदलाव किए गए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पासवान ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर में देश के 30 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहां विभिन्न राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस और सुझावों पर मंथन किया गया। सरकार का लक्ष्य प्रसंस्करण का प्रतिशत 12 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक ले जाना है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रसंस्करण का अर्थ गुणवत्ता में सुधार करना है, यह सेहत के लिए नुकसान देह नहीं है। आमजन को इस विषय में जागरूक किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नीति में बदलाव करने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी। जामुन, सीताफल व आंवला प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू उदयपुर के बलीचा मंडी स्थित फल मंडी में जामुन, सीताफल और आंवला फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया गया। पासवान ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद डा. मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, शहर विधायक ताराचंद जैन भी मौजूद रहे।
प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर के संचालन की ज़िम्मेदारी संभाल रहे खंडेलवाल फूड इंडस्ट्रीज के फाउंडर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यह केवल उदयपुर का ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान का पहला ऐसा फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर है। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि इस प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर फलों की प्रोसेसिंग संभव होगी, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *