‘मुझे शुरू से ही मौत बहुत ज्यादा अजीज है’, VIDEO:कहकर युवक ने किया सुसाइड, बोला- न किसी का भरोसा करो न किसी से प्यार

‘मुझे शुरू से ही मौत बहुत ज्यादा अजीज है’, VIDEO:कहकर युवक ने किया सुसाइड, बोला- न किसी का भरोसा करो न किसी से प्यार

मुझे शुरू से ही मौत बहुत ज्यादा अजीज है। मैं इससे पहले भी तीन बार कोशिश कर चुका हूं। मैं खुद मरना चाहता था, तो मैं खुद ही मर रहा हूं।
ये कहते हुए संभल के एक 22 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव निवासी फिरोज आलम ने जहरीली गोलियों का सेवन करने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया।फिरोज ने इससे पहले भी तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था। आत्महत्या से पहले जारी किए गए लगभग एक मिनट के वीडियो में फिरोज की आंखों में आंसू और आवाज में दर्द साफ झलक रहा था। वीडियो में उसने कहा- दोस्तों, न किसी पर भरोसा करो और न किसी से प्यार करो। मौत मुझे शुरू से ही अजीज है, मैं मरना चाहता था और खुद ही मर रहा हूं। वीडियो अपलोड करने के बाद वह अपने कमरे में गया और जहरीली गोलियों का सेवन कर लिया। गोलियां खाने के बाद फिरोज की तबीयत बिगड़ने पर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए और उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। पहले पढ़िए वीडियो में फिरोज ने क्या कहा… क्या हाल है आप सबके? दोस्तों ना किसी पर भरोसा करो ना किसी से प्यार करो। कुछ भी मत करो। अपने आप में मस्त रहो। ना परिवार वाले ना घर वाले किसी को मत देखो। अगर अपने आप में मस्त रहोगे तभी कामयाब होगे। अगर तुमने किसी का सोच लिया, किसी को खुली छूट दे दी तो फिर वो तुम्हारी छूट बनाकर रख देगा। मेरे इस काम के पीछे किसी का हाथ नहीं है, ना मैं किसी दबाव में आकर कर रहा हूं। मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं, इस वजह से मैं यह कदम उठा रहा हूं, मुझे शुरू से ही मौत बहुत ज्यादा अजीज है। मैं इससे पहले भी तीन बार कोशिश कर चुका हूं। मैं खुद मरना चाहता था, तो मैं खुद ही मर रहा हूं। फिरोज आलम अपने आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह एक शायर के रूप में मशहूर था। उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर सैकड़ों की संख्या में शायरी करते हुए वीडियो अपलोड हैं। युवक की आत्महत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव के लोगों का कहना है कि फिरोज खुशमिजाज था, सभी से उसके संबंध बहुत अच्छे थे और वह अपनी शायरी से लोगों को हंसाता रहता था। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस को गांव भेजकर जांच की जाएगी और यदि कोई शिकायत मिलती है, तो जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक फिरोज सिलाई के साथ प्रिंटिंग प्रेस का भी काम करता था। शायरी का उसे शौक था और मकसूर आलम नाम के पेज पर काफी शायरी की वीडियो अपलोड कर रखी थी, 5000 फॉलोअर्स है। पिता नजर हुसैन ने बताया कि बेटा 2 दिन पहले दिल्ली गया था और रविवार को घर लौट आया था। आज सोमवार की दोपहर उसने सुसाइड कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *