पश्चिम चंपारण में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम:सेवा–संवाद–समाधान से आम लोगों को मिला तुरंत राहत

पश्चिम चंपारण में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम:सेवा–संवाद–समाधान से आम लोगों को मिला तुरंत राहत

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम पश्चिम चंपारण जिले में सोमवार को आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी सरकारी कार्यालयों में एक साथ हुए इस आयोजन से आम नागरिकों को त्वरित राहत मिली और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर सरकारी कार्यालयों में पहुंचे। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, बिजली, पेयजल, सड़क और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। पारदर्शी तरीके से समस्याओं का समाधान करना उद्देश्य जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘सेवा–संवाद–समाधान’ कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सम्मानजनक वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर देना और पारदर्शी तरीके से उनकी समस्याओं का समाधान करना है। कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्राप्त शिकायतों के विधिवत अभिलेखीकरण के लिए एक अलग शिकायत पंजी का संधारण किया गया। इसका उद्देश्य मामलों की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण सुनिश्चित करना है। दर्ज शिकायतों की निरंतर निगरानी की जाएगी जिला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि दर्ज शिकायतों की निरंतर निगरानी की जाएगी। इससे आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें एक ही मंच पर अपनी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, पीजीआरओ बेतिया मासूम अंसारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम पश्चिम चंपारण जिले में सोमवार को आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी सरकारी कार्यालयों में एक साथ हुए इस आयोजन से आम नागरिकों को त्वरित राहत मिली और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर सरकारी कार्यालयों में पहुंचे। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, बिजली, पेयजल, सड़क और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। पारदर्शी तरीके से समस्याओं का समाधान करना उद्देश्य जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘सेवा–संवाद–समाधान’ कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सम्मानजनक वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर देना और पारदर्शी तरीके से उनकी समस्याओं का समाधान करना है। कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्राप्त शिकायतों के विधिवत अभिलेखीकरण के लिए एक अलग शिकायत पंजी का संधारण किया गया। इसका उद्देश्य मामलों की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण सुनिश्चित करना है। दर्ज शिकायतों की निरंतर निगरानी की जाएगी जिला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि दर्ज शिकायतों की निरंतर निगरानी की जाएगी। इससे आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें एक ही मंच पर अपनी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, पीजीआरओ बेतिया मासूम अंसारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *