Chitrangada Singh Beauty Secrets: 50 की उम्र में भी दिखना है 25 का? एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की तरह आजमाएं ये देसी घरेलू ड्रिंक, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Chitrangada Singh Beauty Secrets: 50 की उम्र में भी दिखना है 25 का? एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की तरह आजमाएं ये देसी घरेलू ड्रिंक, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Chitrangada Singh Beauty Secrets: बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की खूबसूरती और फिटनेस का हर कोई दीवाना है। अक्सर फैंस यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि 50 साल की उम्र में भी उनकी त्वचा इतनी ग्लोइंग और बॉडी इतनी एनर्जेटिक कैसे रहती है? हाल ही में चित्रांगदा ने ‘लेट्स टॉक विद नमिता’ पॉडकास्ट में अपनी सुबह का रूटीन बताया जो किसी भी आम इंसान के लिए फॉलो करना बहुत आसान है।

सुबह की शुरुआत डिटॉक्स ड्रिंक के पावर पंच के साथ

चित्रांगदा अपनी सुबह की शुरुआत कैफीन (चाय-कॉफी) से नहीं, बॉडी को हाइड्रेट करने वाले देसी नुस्खों से करती हैं। उन्होंने बताया, ‘मैं सबसे पहले एक बड़ा मग गुनगुना पानी पीती हूं। इसके बाद जीरा और अजवाइन को उबालकर, उसमें नींबू मिलाकर पीती हूं।’
जीरा और अजवाइन का पानी पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। यह पेट की सूजन (Bloating) कम करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है।

भीगे बादाम और फलों की पॉवर ट्रे

सिर्फ ड्रिंक्स ही नहीं, चित्रांगदा के नाश्ते की ट्रे में भी खास चीजें होती हैं। वे भीगे हुए बादाम के साथ अपने दिन को आगे बढ़ाती हैं। इसके बाद उनके रूटीन में शामिल होते हैं दो सुपर फ्रूट्स, कीवी और पपीता। पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम प्रोटीन को पचाने और आंतों की सफाई में मदद करता है। वहीं कीवी विटामिन-C का पावरहाउस है, जो कोलेजन बढ़ाकर त्वचा को जवां बनाए रखता है।

क्यों खास है यह रूटीन?

ज्यादातर लोग सुबह उठते ही भारी नाश्ता कर लेते हैं, जिससे दिनभर सुस्ती रहती है। चित्रांगदा का रूटीन बॉडी को धीरे-धीरे जगाने (Slow Awakening) पर है। यह आंतों की सेहत (Gut Health) को अच्छा रखता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और एसिडिटी की प्रॉब्लम खत्म हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *