किशनगंज| भारत सरकार की नमस्ते योजना कई मायने में स्वच्छता कार्य मे लगे कर्मियों की सेहत संवारेगी।इस योजना के अंतर्गत नगर परिषद सभागार में सफाई कर्मियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का आयोजन नगर परिषद के सहायक लोक स्वच्छता सह अपशिष्ट प्रबन्धन पदाधिकारी स्वरूपम राज की अध्यक्षता में हुई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सर पर मैला उठाने की प्रबृत्ति पर पूर्णतः रोक लगा दिया गया है।इसे कानूनी जामा भी पहना दिया गया है।अगर कहीं ऐसा पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का प्रावधान लाया गया है।कार्यशाला में सफाई कर्मियों के कल्याण और सुरक्षा से संबंधित कानूनों में किये गए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दिया गया।कार्यशाला में मौजूद प्रशिक्षक द्वारा ब्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित सफाई पर विशेष जोर दिया गया। किशनगंज| भारत सरकार की नमस्ते योजना कई मायने में स्वच्छता कार्य मे लगे कर्मियों की सेहत संवारेगी।इस योजना के अंतर्गत नगर परिषद सभागार में सफाई कर्मियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का आयोजन नगर परिषद के सहायक लोक स्वच्छता सह अपशिष्ट प्रबन्धन पदाधिकारी स्वरूपम राज की अध्यक्षता में हुई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सर पर मैला उठाने की प्रबृत्ति पर पूर्णतः रोक लगा दिया गया है।इसे कानूनी जामा भी पहना दिया गया है।अगर कहीं ऐसा पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का प्रावधान लाया गया है।कार्यशाला में सफाई कर्मियों के कल्याण और सुरक्षा से संबंधित कानूनों में किये गए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दिया गया।कार्यशाला में मौजूद प्रशिक्षक द्वारा ब्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित सफाई पर विशेष जोर दिया गया।


