पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय, सीवान में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्राएं 10 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की सुविधा bcebconline.bihar.gov.in के माध्यम से उपलब्ध होगी। छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, भोजन
अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण पदाधिकारी फरहीन मुमताज ने बताया कि यह विद्यालय अब जिले का मॉडल विद्यालय बन चुका है, जहां बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण में उत्कृष्ट शिक्षा, आवासीय सुविधा तथा व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम, विषय आधारित प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय और खेल के लिए बड़ा मैदान इस विद्यालय की विशेष पहचान है। विद्यालय परिसर में योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी नियमित रूप से कराई जाती है। यहां पढ़ने वाली छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, भोजन, वस्त्र, वस्र्त, आवास और आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। कक्षा 8 में 11 और कक्षा 9 में 10 सीटें शामिल
विद्यालय प्राचार्य के अनुसार कक्षा 6 से 9 तक कुल 75 सीटें रिक्त हैं। जिसमें कक्षा 6 में 40, कक्षा 7 में 14, कक्षा 8 में 11 और कक्षा 9 में 10 सीटें शामिल हैं। आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है, जो कक्षा 6 के लिए 10-13 वर्ष से शुरू होकर कक्षा 9 के लिए 13-16 वर्ष तक है। चयन प्रक्रिया वस्तुनिष्ठ परीक्षा (MCQ आधारित) होगी, जो 100 अंकों की होगी। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान से 20-20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को होगा
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा विद्यालय प्रधान द्वारा जारी जन्मतिथि एवं वर्तमान कक्षा का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक चलेगी, जबकि एडमिट कार्ड 15 से 22 फरवरी के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को होगा, परिणाम 13 मार्च को घोषित किया जाएगा, इसके बाद 16 से 23 मार्च तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और कक्षाएं 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होंगी। फरहीन मुमताज़ ने अभिभावकों से अपील की कि योग्य छात्राओं को इस सुनहरे अवसर का लाभ अवश्य दिलाएं क्योंकि प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा दोनों पूरी तरह निःशुल्क हैं। पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय, सीवान में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्राएं 10 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की सुविधा bcebconline.bihar.gov.in के माध्यम से उपलब्ध होगी। छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, भोजन
अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण पदाधिकारी फरहीन मुमताज ने बताया कि यह विद्यालय अब जिले का मॉडल विद्यालय बन चुका है, जहां बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण में उत्कृष्ट शिक्षा, आवासीय सुविधा तथा व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम, विषय आधारित प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय और खेल के लिए बड़ा मैदान इस विद्यालय की विशेष पहचान है। विद्यालय परिसर में योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी नियमित रूप से कराई जाती है। यहां पढ़ने वाली छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, भोजन, वस्त्र, वस्र्त, आवास और आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। कक्षा 8 में 11 और कक्षा 9 में 10 सीटें शामिल
विद्यालय प्राचार्य के अनुसार कक्षा 6 से 9 तक कुल 75 सीटें रिक्त हैं। जिसमें कक्षा 6 में 40, कक्षा 7 में 14, कक्षा 8 में 11 और कक्षा 9 में 10 सीटें शामिल हैं। आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है, जो कक्षा 6 के लिए 10-13 वर्ष से शुरू होकर कक्षा 9 के लिए 13-16 वर्ष तक है। चयन प्रक्रिया वस्तुनिष्ठ परीक्षा (MCQ आधारित) होगी, जो 100 अंकों की होगी। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान से 20-20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को होगा
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा विद्यालय प्रधान द्वारा जारी जन्मतिथि एवं वर्तमान कक्षा का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक चलेगी, जबकि एडमिट कार्ड 15 से 22 फरवरी के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को होगा, परिणाम 13 मार्च को घोषित किया जाएगा, इसके बाद 16 से 23 मार्च तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और कक्षाएं 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होंगी। फरहीन मुमताज़ ने अभिभावकों से अपील की कि योग्य छात्राओं को इस सुनहरे अवसर का लाभ अवश्य दिलाएं क्योंकि प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा दोनों पूरी तरह निःशुल्क हैं।