नवादा में साइबर अपराधी अरेस्ट:एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने की कार्रवाई,लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

नवादा में साइबर अपराधी अरेस्ट:एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने की कार्रवाई,लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

नवादा पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने की। आरोपी को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव से पकड़ा गया। इस संबंध में साइबर थाना द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई। ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ पर दिख रहे नंबरों के आधार पर कार्रवाई साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था। गठित एसआईटी टीम ने 17 जनवरी 2026 को ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ पर दिख रहे नंबरों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम कुमार (22 वर्ष) मोबाइल और दूसरों के नाम पर जारी सिमकार्ड का उपयोग कर लोगों को ठगता था। वह विभिन्न बैंकों से सस्ती दरों पर ऋण दिलाने का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी करता था। दो मोबाइल और एक सिमकार्ड बरामद आरोपी की पहचान शिवम कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता प्रमोद सिंह, निवासी कुम्भी, पोस्ट कुम्भी, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक सिमकार्ड बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली एसआईटी टीम में साइबर थाना, नवादा के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, मनोहर कुमार महतो, लिबास कुमार, बालमुकुंद कुमार, छोटु कुमार, कुन्दन कुमार और सुभाष कुमार शामिल थे। नवादा पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने की। आरोपी को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव से पकड़ा गया। इस संबंध में साइबर थाना द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई। ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ पर दिख रहे नंबरों के आधार पर कार्रवाई साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था। गठित एसआईटी टीम ने 17 जनवरी 2026 को ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ पर दिख रहे नंबरों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम कुमार (22 वर्ष) मोबाइल और दूसरों के नाम पर जारी सिमकार्ड का उपयोग कर लोगों को ठगता था। वह विभिन्न बैंकों से सस्ती दरों पर ऋण दिलाने का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी करता था। दो मोबाइल और एक सिमकार्ड बरामद आरोपी की पहचान शिवम कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता प्रमोद सिंह, निवासी कुम्भी, पोस्ट कुम्भी, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक सिमकार्ड बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली एसआईटी टीम में साइबर थाना, नवादा के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, मनोहर कुमार महतो, लिबास कुमार, बालमुकुंद कुमार, छोटु कुमार, कुन्दन कुमार और सुभाष कुमार शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *