पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक ने कंडक्टर को कुचला; मौत:बस से लगेज उतारते समय हादसा, दरभंगा से पूर्णिया लौट रही थी गाड़ी

पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक ने कंडक्टर को कुचला; मौत:बस से लगेज उतारते समय हादसा, दरभंगा से पूर्णिया लौट रही थी गाड़ी

पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास आज सड़क हादसा हुआ। यहां सुपर हमसफर बस के कंडक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कंडक्टर बस से लगेज उतार रहा था, तभी ये हादसा हो गया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ट्रक समेत लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी नरेश चौधरी के बेटे अभिषेक उर्फ भिखारी चौधरी (36) के रूप में की गई है। अभिषेक सुपर हमसफर बस का कंडक्टर था। बस चलाकर घर का भरण-पोषण करता था। 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जिससे उसकी एक बेटी है। मृतक के बहनोई अजीत कुमार ने बताया कि अभिषेक उर्फ भिखारी चौधरी रोजाना की तरह सुपर हमसफर बस लेकर दरभंगा से पूर्णिया के लिए निकला था। लोगों ने ट्रक सहित ड्राइवर को पकड़ा कंडक्टर ज़ीरो माइल के पास बस से लगेज उतार रहा था। इसी क्रम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक बहुत स्पीड में था और गाड़ी पर चालक का नियंत्रण पूरी तरह से छूट चुका था। हादसे के फौरन बाद आसपास के घरों और दुकानों से लोग बाहर निकल आए। लोग उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही कंडक्टर की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी से भागने की कोशिश में था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ट्रक सहित दबोच लिया। घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और ट्रक चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और मृतक के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास आज सड़क हादसा हुआ। यहां सुपर हमसफर बस के कंडक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कंडक्टर बस से लगेज उतार रहा था, तभी ये हादसा हो गया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ट्रक समेत लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी नरेश चौधरी के बेटे अभिषेक उर्फ भिखारी चौधरी (36) के रूप में की गई है। अभिषेक सुपर हमसफर बस का कंडक्टर था। बस चलाकर घर का भरण-पोषण करता था। 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जिससे उसकी एक बेटी है। मृतक के बहनोई अजीत कुमार ने बताया कि अभिषेक उर्फ भिखारी चौधरी रोजाना की तरह सुपर हमसफर बस लेकर दरभंगा से पूर्णिया के लिए निकला था। लोगों ने ट्रक सहित ड्राइवर को पकड़ा कंडक्टर ज़ीरो माइल के पास बस से लगेज उतार रहा था। इसी क्रम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक बहुत स्पीड में था और गाड़ी पर चालक का नियंत्रण पूरी तरह से छूट चुका था। हादसे के फौरन बाद आसपास के घरों और दुकानों से लोग बाहर निकल आए। लोग उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही कंडक्टर की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी से भागने की कोशिश में था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ट्रक सहित दबोच लिया। घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और ट्रक चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और मृतक के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *