एमपी में अब वॉटर सैंपल की ‘जियो टैगिंग’, ऑनलाइन होगी रिपोर्ट

एमपी में अब वॉटर सैंपल की ‘जियो टैगिंग’, ऑनलाइन होगी रिपोर्ट

MP News: सरकार ने प्रदेश में स्वच्छ जल अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए अब तकनीकी की मदद ली जा रही है। नगरीय विकास विभाग घरों में सप्लाई होने वाले पेयजल की लगातार सैंपलिंग के साथ अब जांच में गड़बडिय़ां रोकने के लिए सैंपल की जिओ टैग मैपिंग भी करने का फैसला लिया है।

सैंपल का जियो टैग फोटो मोबाइल ऐप से होगा अपलोड

सैंपल लेने वाले अमले को जियो टैग फोटो मोबाइल ऐप से अपलोड करना होगा। इसी प्रकार रिपोर्ट भी लैब से ऑनलाइन ही जारी करनी होगी। पूरी रिपोर्टिंग सॉफ्टवेयर आधारित सिस्टम से ही होगी। नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि पानी की टंकी की सफाई के बाद जियो टैग फोटो अपलोड करना होगा। इससे डेटा हर समय ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। ऐसे में सह्रश्वलाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग आसान और सख्त होगी। आयुक्त के अनुसार, पूरे प्रदेश में जलप्रदाय और सीवेज पाइपलाइनों के सुधार का कार्य जारी है। निकायों को ऑनबोर्ड कर उनके लॉगिन बनाए हैं। इससे लिए अमले को प्रशिक्षित भी कर रहे हैं।

चरण 28 फरवरी तक

स्वच्छ जल अभियान का पहला चरण 28 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 1 मार्च से 31 मई तक दूसरा शुरू होगा। पूरे प्रदेश में सतही और भू-जल पेयजल स्रोतों की परखी जाएगी। सभी जल शोधन संयंत्र, पेयजल संग्रहण की टंकी, वितरण प्रणाली से प्रदाय किए जाने वाले जल की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। टंकियों की सफाई की जाएगी।

जियो टैग मैपिंग से करेंगे निगरानी

जियो टैग मैपिंग से स्पष्ट होगा कि सैंपल कहां से लिया गया और किसने लिया, किस लैब में जांच कराई गई और रिपोर्ट क्या रही। इसे मोबाइल ऐप के माध्यम से सभी देख सकेंगे। इससे सैंपलिंग में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *