ठंड को लेकर हनी सिंह ने की ऐसी ‘गंदी बात’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Honey Singh Controversial Statement: इंडस्ट्री के फेमस रैपर और बॉलीवुड के ‘यो यो’ हनी सिंह एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार वही अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि एक बेहद शर्मनाक बयान की वजह से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। हर कोई जनता है कि दिल्ली में ठंड जबरदस्त पड़ती है और लोग उसका लुफ्त भी उठाते हैं, लेकिन जब हनी सिंह दिल्ली पहुंचे थे तो उन्होंने ठंड को लेकर भी बेहद गंदा बयान दे दिया। एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मंच से उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर ‘संस्कारों’ और ‘मर्यादा’ पर सवाल- जवाब खड़े कर दिए।

दिल्ली की ठंड पर हनी सिंह ने दिया गंदा बयान (Yo Yo Honey Singh Controversial Statement In Live Concert)

हनी सिंह 14 जनवरी को नानकू और करुण के दिल्ली कॉन्सर्ट में पहुंचे थे और वहां उन्होंने सभी से दिल्ली की ठंड के बारे में बात की। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हनी सिंह ने अपने फैंस के सामने पूरी एनर्जी के साथ परफॉर्म किया और इसी दौरान उन्होंने दिल्ली की कड़ाके की ठंड का जिक्र करते हुए कहा, “दिल्ली में इतनी ठंड है कि ऐसे में कार में से…स करने में मजा आता है।”

हालांकि, भीड़ ने उस समय शोर मचाकर और हंसकर उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। हनी सिंह ने जिस बेबाकी और जिस लहजे में यह बात कही, वह कई लोगों को नागवार गुजरी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर, जहां हर उम्र के लोग आपको सुन रहे हों, ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बेहद गलत है।

हनी सिंह का वीडियो देख भड़के लोग (Yo Yo Honey Singh Trolled)

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने हनी सिंह की जमकर धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “कामयाबी सिर पर चढ़ गई है, मंच की गरिमा भूल गए पाजी।” वहीं दूसरे ने लिखा, “ऐसे कलाकारों को युवा अपना रोल मॉडल मानते हैं, क्या यही सिखाएंगे आप?” लोगों का कहना है कि एंटरटेनमेंट के नाम पर इस तरह की ‘अश्लीलता’ को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

Yo Yo Honey Singh Trolled

हनी सिंह का विवादों से रहा है पुराना नाता (Yo Yo Honey Singh Controversy)

यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह अपनी हरकतों या बयानों की वजह से विवादों में आए हों। इससे पहले भी वह अपने गानों के लिरिक्स, सिंगर बादशाह के साथ अनबन और अपनी शराब की लत को लेकर खबरों में रह चुके हैं। हनी सिंह खुद कई बार स्वीकार कर चुके हैं कि एक समय था जब वह नशे की बुरी लत और मानसिक बीमारियों (बाइपोलर डिसऑर्डर) से जूझ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *