दरभंगा में हथियार के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार:नदी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा, नेटवर्क और क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा

दरभंगा में हथियार के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार:नदी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा, नेटवर्क और क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा

दरभंगा में अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नदी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 1 देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उसरी गांव निवासी मदन कुमार, सहरसा जिला के सुखासन गांव के विकास कुमार यादव, संजय यादव और सुनील यादव के तौर पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। नेटवर्क खंगाला जा रहा है नदी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास क्या रहा है। बरामद अवैध हथियार कहां से और किस उद्देश्य से लाए गए थे। जिला प्रशासन का साफ तौर पर कहना है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। दरभंगा में अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नदी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 1 देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उसरी गांव निवासी मदन कुमार, सहरसा जिला के सुखासन गांव के विकास कुमार यादव, संजय यादव और सुनील यादव के तौर पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। नेटवर्क खंगाला जा रहा है नदी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास क्या रहा है। बरामद अवैध हथियार कहां से और किस उद्देश्य से लाए गए थे। जिला प्रशासन का साफ तौर पर कहना है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *