आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एमपी इंटर कॉलेज के निकट तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों टक्कर मार दी। इससे में दो जो युवकों मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालाकि घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर मोके से फरार हो गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है जिससे कि टैंकर की पहचान की जा सके। मामले की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। देर रात्रि हुआ हादसा आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक बाइक पर सवार तीन युवक सूरज जायसवाल 35, बृजेश राजभर 23 और संत विजय कनौजिया अपने घर जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार टैंकर से बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में सूरज जायसवाल और बृजेश राजभर हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल संत विजय कनौजिया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी जायसवाल ने बताया कि इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि तीसरे युवक का इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद से टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।


