Share Market: रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की बढ़त के साथ 90.12 प्रति डॉलर पर

Share Market: रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की बढ़त के साथ 90.12 प्रति डॉलर पर

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से उबरते हुए 11 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.12 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से घरेलू मुद्रा को बल दिया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती देखने को मिली, हालांकि व्यापारी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखते हुए और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आने से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.26 प्रति डॉलर पर खुला और 89.94 के स्तर तक मजबूत हुआ। हालांकि बाद में फिर 90.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे अधिक है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.23 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.90 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 34.81 अंक चढ़कर 83,662.50 अंक पर जबकि निफ्टी 14.15 अंक की बढ़त के साथ 25,746.90 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.17 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,499.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *