स्कूल से निकली 16 साल की नाबालिग लड़की लापता:प्रैक्टिकल देने के लिए गई थी,वापस लौटते समय 3 सहेलियों के साथ थी

स्कूल से निकली 16 साल की नाबालिग लड़की लापता:प्रैक्टिकल देने के लिए गई थी,वापस लौटते समय 3 सहेलियों के साथ थी

सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की अपने स्कूल में प्रैक्टिकल देने के लिए गई थी। जो वापस नहीं लौटी। अब लड़की की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी है जो वर्तमान में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। वह 11 जनवरी को सुबह 10 बजे घर से निकली थी जो दूसरे गांव में स्थित सरकारी स्कूल में प्रैक्टिकल देने के लिए गई थी। प्रैक्टिकल देने के बाद वह स्कूल से अपनी तीन सहेलियों के साथ वापस निकल गई। लेकिन घर पर नहीं पहुंची। परिवार ने अपने स्तर पर भी नाबालिग लड़की की तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिलहाल अब पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश में जुटी है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में 15 साल का कोचिंग स्टूडेंट लापता:मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, मां-बहन के साथ किराए के मकान में रहता था सीकर में रहकर फाउंडेशन कोचिंग कर रहे 15 साल के नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। जो सीकर में अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहता है। मॉर्निंग वॉक के लिए वह निकला था। अब पुलिस नाबालिग स्टूडेंट की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *