मकर सक्रांति का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। जमकर लोग पतंगबाजी करेंगे, लेकिन इस दौरान चाइनीज मांझे का भी उपयोग किया जाता है। इसे देखत हुए बिजली विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। ताकि चाइनीज मांझे और करंट की वजह से कोई हादसा न हो। जारी की गई एडवाइजरी में दिशा निर्देश हैं कि पतंग उड़ाने के दौरान खुद या दूसरों को बिजली के तारों, ट्रांसफार्मरों व बिजली के खंभों के संपर्क में न आने दे। पतंग उड़ाते समय पतंग की मांझा बिजली के तारों में उलझ जाए तो उसे छूने या निकालने का प्रयास न करें। बल्कि अपने निकटतम बिजली कार्यालय या ट्रोल फ्री नंबर 1912 पर सूचना करें। धातु युक्त मेटलिक कोटेड चायनीज मांझे का उपयोग न करे, क्योंकि इससे गंभीर बिजली हादसे होने की संभावना रहती है। छत पर पतंगबाजी के समय विशेष सावधानी रखे। साथ ही बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। कही भी खुले या जर्जर बिजली के तार हो तो विभाग को सूचना दें। इस दौरान विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800-180-6507 या 1912 या 0141-2203000 पर भी लोग शिकायत या सूचना दे सकेंगे। इधर, चाइनीज मांझे से बचने के लिए जुगाड़
वहीं चायनीज मांझे से होने वाले हादसे से बचने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से वाहन चालकों के वाहनों में हैंडल गार्ड लगाए गए। वहीं गले के स्कार्फ भी दिए गए। हैंडल स्कार्फ से मांझा चालक के गले तक न पहुंचे इसलिए यह लगाए गए। गौरतलब है कि पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझे का उपयोग जमकर किया जाता है। इस साल निगम की तरफ से कार्रवाई की गई। जगह जगह औचक निरीक्षण कर छापे मारे गए। चाइनीज मांझे के रोल बरामद किए और जलाए गए। लेकिन उसके बाद भी अभी भी शहर में चाइनीज मांझा बिक रहा है और जमकर खरीददारी हो रही है।


