बिहार के सुपौल जिले में एक बुजुर्ग महिला की बीड़ी के चलते पड़ोसी युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला अपने घर के दरवाजे पर किराना की दुकान चलाती थी। रविवार की रात, करीब नौ बजे, महिला अपने घर के बाहर आग सेक रही थी। इसी दौरान गांव के ही आशिष और सौरभ नामक दो युवक नशे की हालत में दुकान पर पहुंचे। उस समय दुकान बंद थी। दोनों युवकों ने मृतका के पोते सत्यम से दुकान खोलकर बीड़ी देने की मांग की। इस दौरान महिला ने विरोध करते हुए बीड़ी नहीं होने की बात कही, जिस पर दोनों युवक उग्र हो गए और दोनों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। इधर, मृतक की मौत पर महिला के बेटे को गहरा सदमा लगा, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की भी जांच की गई है। बुजुर्ग की हत्या कैसे हुई, सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर.. नशे की हालत में पहुंचे थे दोनों युवक
घटना सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज तिलाठी पंचायत के सरदार टोला की है। यहां 65 वर्षीय मसोमात सुगिया देवी की दुकान पर रविवार रात करीब नौ बजे, गांव के आशिष और सौरभ नामक दो युवक नशे की हालत में पहुंचे और पोतों से बीड़ी मांगने लगे। दुकान में बीड़ी न होने पर दोनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आई महिला को भी पीटा
मारपीट की आवाज सुनकर सुगिया देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोपितों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसे भी लात-घूंसों से पीटा। इधर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही छातापुर थाना प्रभारी प्रमोद झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्वजनों से जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया। सोमवार को त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने कलेक्ट किए। बहू बोली- दोनों कहीं ले जाना चाहते थे
मृतका सुगिया देवी की बहू ने बताया कि दोनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। रात करीब नौ बजे वे बीड़ी मांगने आए थे और तेज आवाज में धमकी दे रहे थे कि यदि उन्हें बीड़ी नहीं दी गई तो मार-पीट कर सबकुछ बर्बाद कर देंगे। दोनों युवक उसे कहीं ले जाने की भी कोशिश कर रहे थे। जब उसने इनकी बातों का विरोध किया, तो उन दोनों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। परिजन बोले- पहले भी कर चुके मारपीट
परिजनों का आरोप है कि दोनों आरोपित नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी कई बार सुगिया देवी के साथ मारपीट कर चुके थे। मृतका के दाह-संस्कार के दौरान उनके पुत्र रामकिशोर सरदार की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार के सुपौल जिले में एक बुजुर्ग महिला की बीड़ी के चलते पड़ोसी युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला अपने घर के दरवाजे पर किराना की दुकान चलाती थी। रविवार की रात, करीब नौ बजे, महिला अपने घर के बाहर आग सेक रही थी। इसी दौरान गांव के ही आशिष और सौरभ नामक दो युवक नशे की हालत में दुकान पर पहुंचे। उस समय दुकान बंद थी। दोनों युवकों ने मृतका के पोते सत्यम से दुकान खोलकर बीड़ी देने की मांग की। इस दौरान महिला ने विरोध करते हुए बीड़ी नहीं होने की बात कही, जिस पर दोनों युवक उग्र हो गए और दोनों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। इधर, मृतक की मौत पर महिला के बेटे को गहरा सदमा लगा, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की भी जांच की गई है। बुजुर्ग की हत्या कैसे हुई, सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर.. नशे की हालत में पहुंचे थे दोनों युवक
घटना सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज तिलाठी पंचायत के सरदार टोला की है। यहां 65 वर्षीय मसोमात सुगिया देवी की दुकान पर रविवार रात करीब नौ बजे, गांव के आशिष और सौरभ नामक दो युवक नशे की हालत में पहुंचे और पोतों से बीड़ी मांगने लगे। दुकान में बीड़ी न होने पर दोनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आई महिला को भी पीटा
मारपीट की आवाज सुनकर सुगिया देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोपितों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसे भी लात-घूंसों से पीटा। इधर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही छातापुर थाना प्रभारी प्रमोद झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्वजनों से जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया। सोमवार को त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने कलेक्ट किए। बहू बोली- दोनों कहीं ले जाना चाहते थे
मृतका सुगिया देवी की बहू ने बताया कि दोनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। रात करीब नौ बजे वे बीड़ी मांगने आए थे और तेज आवाज में धमकी दे रहे थे कि यदि उन्हें बीड़ी नहीं दी गई तो मार-पीट कर सबकुछ बर्बाद कर देंगे। दोनों युवक उसे कहीं ले जाने की भी कोशिश कर रहे थे। जब उसने इनकी बातों का विरोध किया, तो उन दोनों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। परिजन बोले- पहले भी कर चुके मारपीट
परिजनों का आरोप है कि दोनों आरोपित नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी कई बार सुगिया देवी के साथ मारपीट कर चुके थे। मृतका के दाह-संस्कार के दौरान उनके पुत्र रामकिशोर सरदार की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।