बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए (NDA) की ऐतिहासिक जीत और महागठबंधन की शिकस्त के बाद से ही शांत चल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आखिरकार रविवार (11 जनवरी) को पटना लौट आए। करीब दो महीने (विदेश और दिल्ली) की यात्रा के बाद लौट रहे तेजस्वी का स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट पर RJD कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी इस दौरान जब पत्रकारों ने एयरपोर्ट पर उन्हें घेरा, तो तेजस्वी ने चुनाव नतीजों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी और एक बड़ी घोषणा भी की। चुनाव नतीजों के बाद यह पहला मौका था जब तेजस्वी सीधे बिहार मीडिया के कैमरों के सामने आए और अपनी चुप्पी तोड़ी।
पटना लौटते ही तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, कहा-100 दिन तक कुछ नहीं बोलूंगा, उसके बाद…


