Unnao rape case: कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री की दिल्ली के पत्रकारों को नसीहत, जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन

Unnao rape case: कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री की दिल्ली के पत्रकारों को नसीहत, जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन

Unnao rape case उन्नाव में “कुलदीप सिंह सेंगर निर्दोष है” को लेकर अभियान शुरू किया गया है, जिसमें लोगों ने पीड़िता के नार्को टेस्ट की मांग की है। दूसरी तरफ, कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री ने दिल्ली के पत्रकारों के लिए कहा है कि सच्चाई से कोसों दूर है। इधर, दिल्ली के जंतर-मंतर में आज कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में धरना प्रदर्शन देने की तैयारी है। बड़ी संख्या में समर्थक जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस भी अलर्ट है। समर्थकों ने हाथ में जिसमें “कुलदीप सिंह सेंगर निर्दोष है” के साथ लोग इकट्ठा हो रहे हैं।

पीड़िता ने अपना वीडियो वायरल किया

उत्तर प्रदेश का चर्चित उन्ना व दुष्कर्म मामला एक बार फिर चर्चा में है जब दिल्ली की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी इसके बाद पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठन ने आंदोलन शुरू कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की आज का को खारिज कर दिया। दुष्कर्म पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि कुलदीप सिंह सेंगर की दोनों बेटियां और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर उनकी पहचान उजागर कर रहे हैं और चरित्रहीन साबित करने की कोशिश कर जा रहे हैं।

ऐश्वर्या सेंगर का एक्स पर पोस्ट

इस संबंध में ऐश्वर्या सेंगर ने एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आपकी पहचान कांग्रेस ने पहले ही उजागर कर दी है, जिसका उन्होंने एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। जिसमें पीड़िता की मां प्रियंका गांधी के साथ कार की छत पर बैठी है जो चुनाव प्रचार के समय का है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पीड़िता की मां को टिकट दिया था। जिसमें उनकी जमानत जब्त हो गई थी। इसके साथ ही ऐश्वर्या सेंगर ने एक्स पर एख अन्य पोस्ट किया है। जिसमें लिखा कि दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार सच्चाई से कोसों दूर हैं। उन्नाव की आवाज पूरे देश में गूंज रही है।

कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थक पहुंच रहे हैं जंतर मंतर।

इधर जंतर-मंतर में पहुंच रहे समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस भी अलर्ट हो गई है। गाड़ियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोका जा रहा है। उन्नाव के सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर की खबर जमकर वायरल हो रही है। मौके पर पहुंचे लोगों ने “आई सपोर्ट कुलदीप सिंह सेंगर” का पोस्टर लिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों ने कहा कि पीड़िता के चाचा क्रिमिनल है। जिसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *