भोजपुर जिले में शाहाबाद दूध उत्पादक सहकारिता समिति की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर दही खाओ और इनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आरा डेयरी के प्लांट में आकर तीन मिनट के अंदर सबसे अधिक दही खाकर प्रतियोगिता जीत सकते है। इसमें शाहाबाद के किसी हिस्से से आए लोग भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन 17 जनवरी को किया जायेगा। दूध उत्पादक सहकारिता समिति के नए एमडी धनंजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 से 60 साल तक के महिला और पुरुष हिस्सा ले सकते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर डेयरी में साढ़े दस बजे ग्राहकों के लिए दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता होगी। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। प्रतिभागी मेल और फोन के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी ये आयोजन आरा डेयरी में तीसरी बार किया जा रहा है। सभी लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके लिए उम्र, पता, नाम के साथ में एक फोटो अपलोड करना होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम 15 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं। Email ID :- aradairyara@gmail.com निखिल कुमार- 6202750948 अभिलेख कुमार- 6202750917 राधेश्याम शर्मा- 6203212022 शुभम कुमार- 6202750995 अरविंद कुमार- 6202750919 अभिषेक कुमार- 6202750955 डेयरी की ओर से जारी नंबर पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। विजय प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को शाहाबाद दूध उत्पादक सहकारिता समिति के द्वारा आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। भोजपुर जिले में शाहाबाद दूध उत्पादक सहकारिता समिति की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर दही खाओ और इनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आरा डेयरी के प्लांट में आकर तीन मिनट के अंदर सबसे अधिक दही खाकर प्रतियोगिता जीत सकते है। इसमें शाहाबाद के किसी हिस्से से आए लोग भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन 17 जनवरी को किया जायेगा। दूध उत्पादक सहकारिता समिति के नए एमडी धनंजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 से 60 साल तक के महिला और पुरुष हिस्सा ले सकते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर डेयरी में साढ़े दस बजे ग्राहकों के लिए दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता होगी। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। प्रतिभागी मेल और फोन के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी ये आयोजन आरा डेयरी में तीसरी बार किया जा रहा है। सभी लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके लिए उम्र, पता, नाम के साथ में एक फोटो अपलोड करना होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम 15 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं। Email ID :- aradairyara@gmail.com निखिल कुमार- 6202750948 अभिलेख कुमार- 6202750917 राधेश्याम शर्मा- 6203212022 शुभम कुमार- 6202750995 अरविंद कुमार- 6202750919 अभिषेक कुमार- 6202750955 डेयरी की ओर से जारी नंबर पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। विजय प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को शाहाबाद दूध उत्पादक सहकारिता समिति के द्वारा आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।


