राजधानी की सड़कों पर खुलेआम कट्टा और चाकू लेकर घूमते युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में युवक सड़कों, गलियों और सुनसान इलाकों में हथियार लहराते हुए बदमाश गानों पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन युवकों ने बाकायदा अपने अलग-अलग सोशल मीडिया पेज बना रखे हैं, जहां लगातार ऐसे वीडियो अपलोड कर खुद को ‘डॉन’ और ‘भाई’ साबित करने की कोशिश की जा रही है। हाथ–कमर में रखे हथियार वायरल वीडियो में आदतन अपराध हाथ में कट्टा, कमर में चाकू रखकर गानों में रील बना रहे है। कुछ गानों में गालियां भी सुनाई दे रही है। शहर में वर्चस्व बनाने और सोशल मीडिया में दबंगई दिखाने के लिए ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया आईडी की मदद से ये वीडियो आरोपियों द्वारा वायरल भी किए जा रहे है। जिनके वीडियो वायरल वो सब 18–25 साल के वायरल वीडियो में दिख रहे इन युवकों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। ये सभी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और लाइक पाने की होड़ में इस तरह की खतरनाक हरकतें कर रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ वीडियो शहर के खमतराई, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती और डीडी नगर जैसे इलाकों में शूट किए गए हैं। जांच करवाकर करेंगे कार्रवाई सोशल मीडिया में हथियार के साथ रील वायरल करने वाले आरोपियों की जांच कराने और कार्रवाई करने की बात रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने की है। अफसरों का कहना है, कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


