नर्मदापुरम में रेत कंपनी कर्मचारी के घर ईडी की दबिश:युवक बोला- मैं 15 हजार की नौकरी करता हूं, 14 घंटे चली कार्रवाई

नर्मदापुरम में रेत कंपनी कर्मचारी के घर ईडी की दबिश:युवक बोला- मैं 15 हजार की नौकरी करता हूं, 14 घंटे चली कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार को नर्मदापुरम के मंगलमय कॉलोनी में पहुंची। किराए के मकान में रहने वाले युवक अजय उर्फ बबलू अग्रवाल के घर 14 घंटे तक रही। रात 8.30 बजे 5 सदस्यीय टीम गाड़ी में बैठकर रवाना हुई। ईडी की टीम ने मीडिया से बात करने में परहेज किया। करीब 5 सदस्यीय टीम ने अलसुबह से ही अजय अग्रवाल के घर पहुंच गई थी। युवक रेत कंपनी का कर्मचारी है। टीम के जाने के बाद अजय अग्रवाल से जब दैनिक भास्कर ने पूछा तो उन्होंने कहा मुझे नहीं पता की ईडी की टीम मेरे घर क्यों आई। उन्होंने कहा मैं रेत कंपनी का कर्मचारी हूं। 22 साल से इसी फील्ड में नौकरी कर रहा हूं। वर्तमान में पॉवर मैक कम्पनी के नाके पर काम करता हूं। मेरी सैलरी 15 हजार है। ‘स्टेटमेंट लिखकर मुझसे साइन कराए’
ईडी की टीम ने मुझसे आरकेटीसी और रेत कारोबार से जुड़े लोगों के संबंध में सवाल पूछे। चार पेज पर अंग्रेजी में स्टेटमेंट लिखकर मुझसे साइन कराए। ईडी की टीम ने सुबह से ही अजय अग्रवाल के मोबाइल को पास रख लिया था। घर के बाहर बंदूकधारी सुरक्षा बल तैनात रहा। इस बीच किसी को भी घर के पास भी नहीं जाने दिया गया। बता दें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बैतूल जिले के ग्राम डहरगांव स्थित भाजपा नेता जुबेर पटेल के फार्महाउस पर भी पहुंची थी। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले से यह कार्रवाई जुड़ी बताई जा रही है। बैतूल और नर्मदापुरम में ईडी टीम के पहुंचने का कनेक्शन नहीं जुड़ पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *