बालोतरा में शामिल करने के विरोध में जनआक्रोश-रैली 13 को:पूर्व मंत्री बोले-डोटासरा ने कहा भाजपा वाले निठले और बदमाश, आप धरना समाप्त कर दो

बालोतरा में शामिल करने के विरोध में जनआक्रोश-रैली 13 को:पूर्व मंत्री बोले-डोटासरा ने कहा भाजपा वाले निठले और बदमाश, आप धरना समाप्त कर दो

बाड़मेर और बालोतरा जिले की सीमाओं में फेरबदल के विरोध में धोरीमन्ना में धरना आज सातवे दिन भी जारी है। पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने लगातार दिन व रात में धरने पर बैठे है। मीडिया बातचीत में हेमाराम चौधरी ने कहा- गोविंद सिंह डोटासरा से फोन पर बातचीत हुई तब उन्होंने कहा- बीजेपी वाले निठले और बदमाश है। आप मेहरबानी करके धरना समाप्त कर दीजिए। बीजेपी के लोगों को डराया और धमकाया जा रहा है कि धरने पर नहीं जाए। चौधरी ने कहा कि 13 जनवरी तक प्रोग्राम बन गया है। 13 जनवरी को धोरीमन्ना में जन आक्रोश रैली होगी। इसमें जनता आगे की रणनीति तय करेगी। जैसा जनता कहेगी वैसे मैं करूंगा। दरअसल, राजस्थान सरकार ने 31 दिसंबर की डेट का नोटिफिकेशन 2 जनवरी की रात को सामने आया था। इसमें बाड़मेर और बालोतरा जिले के पुनर्गठन कर सीमाएं बदल दी गई है। बाड़मेर से धोरीमन्ना और गुड़ामालानी को नए जिले बालोतरा में शामिल कर दिया। वहीं बायतु को फिर से बाड़मेर जिले में लिया गया। इसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इस नोटिफिकेशन का एक तरफ विरोध हो रहा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर रहे। धोरीमन्ना में सात दिनों से धरना चल रहा है। इस धरने में पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी दिन व रात लगातार बैठे है। शीतलहर में 6 रातें भी धरना स्थल पर गुजार चुके है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हेमाराम चौधरी ने मीडिया बातचीत में कहा- सरकार की तरफ से कोई प्रतिनिधि बात करने के लिए नहीं आया है। सात दिनों से हम एसडीएम को ज्ञापन दे रहे है। फिलहाल 12 तारीख तक धरना ऐसे ही चलता रहेगा। 13 जनवरी को जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। हमें आरएलपी की ओर से सपोर्ट मिला है। बीजेपी वाले इस धरने को किस तरीके से विफल किया जाए। इसमें लगे हुए है। यहां की बीजेपी के लोगों पर दबाव है कि कैसे भी करके यहां के लोगों को धरने पर जाने से रोको। लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है कि आप धरने पर नहीं जाए। धरने पर आने पर ही लोग कतरा रहे है लेकिन इसके बावजूद भी लोग मजबूत है। वो लोग धरने पर आ रहे है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर हेमाराम चौधरी ने कहा- कल रात को उनका फोन आया था। उनसे बातचीत भी हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले निठले और बदमाश है। कहा कि मेहरबानी करके धरना समाप्त कर दो। लेकिन मैंने उनको कोई जवाब नहीं दिया है। अब 13 जनवरी तक का प्रोग्राम तय हो गया है। उस दिन जन आक्रोश रैली में जनता जो तय करेगी उसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जैसा मैं समझ रहा हूं कि जब तक सरकार सीमाओं में फेरबदल का विचार नहीं करेगी तब तक मैं समझता हूं कि जनता धरना खत्म नहीं करेगी। मैं जनता का जो भी फैसला होगा उसके अनुरूप उनके साथ खड़ा हूं। जन आक्रोश रैली को लेकर लोगों को सूचना दी जाएगी। बाकी लोग अपनी मर्जी से आएंगे। हमारी तरफ से इसमें कोई व्यवस्था नहीं की है। यह धरना भी जनता का है। जनता यही तय करेगी की कौन-कौन इसमें आएगा। हम उनको सूचना देने का काम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *