95% मर्द चाहते है कि…नीना गुप्ता ने बताया शादी से 2 दिन पहले टूटी थी उनकी सगाई, किया बड़ा खुलासा

95% मर्द चाहते है कि…नीना गुप्ता ने बताया शादी से 2 दिन पहले टूटी थी उनकी सगाई, किया बड़ा खुलासा

Neena Gupta: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी अपने कपड़ों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नीना उन लोगों में से एक हैं जो बिना दुनिया की परवाह किए अपनी जिंदगी के सबसे निजी और दर्दनाक किस्से दुनिया को बताती नजर आती हैं। अब ऐसे में नीना ने अपनी शादी, समाज की दोहरी मानसिकता और अपनी जिंदगी के उस दर्द के बारे में बात की है, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।

नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी का गुस्सा दर्दभरा किस्सा (Neena Gupta On Love Life)

नीना गुप्ता ने हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ (Humans of Bombay) से खास बातचीत की। ऐसे में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बेहद अनसुना किस्सा शेयर किया। जिसका दर्द आज भी उनके दिल में हैं। उन्होंने बताया कि सालों पहले उनकी सगाई हो चुकी थी और वह अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित थीं। वह घर बसाने और परिवार शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। लेकिन शादी से ठीक पहले उनके पास एक फोन आया, जिसने सब कुछ खत्म कर दिया। उस व्यक्ति ने बिना कोई साफ वजह बताए अचानक रिश्ता तोड़ दिया।

Neena Gupta On Love Life

नीना गुप्ता की टूटी थी सगाई (Neena Gupta reveals fiance cancelled wedding over silly reason)

नीना ने बताया कि वह उस समय सदमे में चली गई थीं। हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। करीब छह महीने बाद वही व्यक्ति दोबारा उनके पास आया और शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन तब तक नीना का मन बदल चुका था। उन्होंने अपनी इज्जत को ऊपर रखते हुए उस रिश्ते को ठुकरा दिया और आगे बढ़ गईं।

आत्मनिर्भर महिलाओं को स्वीकार नहीं करता समाज?

इंटरव्यू के दौरान नीना ने समाज की उस सोच को लेकर भी बात की। जो आज भी महिलाओं को अपनी शर्तों पर जीते देख असहज हो जाता है। उन्होंने कहा, 95% पुरुष ऐसी महिलाओं को चाहते हैं तो मजबूर हो, मजबूत नहीं। जिनके अपने विचार हों और जो अपने करियर के लिए पूरी तरह समर्पित हों।” नीना का मानना है कि पुरुष-प्रधान समाज में एक आत्मनिर्भर महिला को अक्सर शादी के लिए ‘सही’ नहीं माना जाता।

Neena Gupta reveals fiance cancelled wedding over silly reason

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह यह बात हर पुरुष के लिए नहीं कह रहीं, लेकिन अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्हें यही महसूस हुआ है कि समाज आज भी मजबूत महिलाओं को पूरी तरह अपनाने के लिए तैयार नहीं है।

80 के दशक में लिया था साहसी फैसला (Neena Gupta was ‘ditched’ by fiance)

नीना गुप्ता की निजी जिंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है। 1980 में बिना शादी मां बनने का फैसला लिया जो आज भी चर्चा का विषय रहता है। इतने साल बाद भी यह बात बार-बार सामने आती है, लेकिन नीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज इतने सालों बाद भी जब लोग उस बात का जिक्र करते हैं, तो नीना इसे समाज की उस सोच का हिस्सा मानती हैं जो आज भी रूढ़ियों से बाहर नहीं निकल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *