पुलिस को देखकर भाग रहे तस्कर का पैर टूटा:भोजपुर में 40 लीटर देसी शराब बरामद; साथी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस को देखकर भाग रहे तस्कर का पैर टूटा:भोजपुर में 40 लीटर देसी शराब बरामद; साथी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

भोजपुर के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कटेया मोड़ के पास गुरुवार देर शाम पुलिस को देखकर भाग रहे बाइक सवार शराब तस्कर सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया। तस्कर का दाहिने पैर घुटना के नीचे टूट गया है। इसके बाद गजराजगंज पुलिस के मदद से जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान धनगाई थाना क्षेत्र के बजवाबर गांव निवासी योगेंद्र सिंह का 20 वर्षीय बेटा अक्षय कुमार के तौर पर हुई है। भागने के चक्कर में तुड़वा लिया पैर गजराजगंज ओपी में पदस्थापित पदाधिकारी ने बताया, बदमाशों की नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कटेया मोड़ के पास मैनजमेंट स्कूल के पास वाहन चेकिंग किया गया। इसी बीच एक बाइक पर दो लड़के काफी तेजी से आ रहे थे। तभी पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगे। भागने के दौरान एक सिपाही को धक्का मारने की कोशिश करते हुए आगे एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक छोड़कर भागने के दौरान युवक की गड्ढे में गिरने से पैर टूट गई है। गाड़ी की टकराने की आवाज से जब लोग आगे गए, तब देखा कि एक युवक भाग निकला है। दूसरा खेत साइड गिरकर कराह रहा है। बाइक सहित 40 लीटर देशी शराब बरामद उसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। वही, मौके से एक अपाचे गाड़ी और करीब 40 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। फरार युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों युवक हरदिया गांव की ओर से आरा–बक्सर फोरलेन की तरफ भाग रहे थे । भोजपुर के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कटेया मोड़ के पास गुरुवार देर शाम पुलिस को देखकर भाग रहे बाइक सवार शराब तस्कर सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया। तस्कर का दाहिने पैर घुटना के नीचे टूट गया है। इसके बाद गजराजगंज पुलिस के मदद से जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान धनगाई थाना क्षेत्र के बजवाबर गांव निवासी योगेंद्र सिंह का 20 वर्षीय बेटा अक्षय कुमार के तौर पर हुई है। भागने के चक्कर में तुड़वा लिया पैर गजराजगंज ओपी में पदस्थापित पदाधिकारी ने बताया, बदमाशों की नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कटेया मोड़ के पास मैनजमेंट स्कूल के पास वाहन चेकिंग किया गया। इसी बीच एक बाइक पर दो लड़के काफी तेजी से आ रहे थे। तभी पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगे। भागने के दौरान एक सिपाही को धक्का मारने की कोशिश करते हुए आगे एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक छोड़कर भागने के दौरान युवक की गड्ढे में गिरने से पैर टूट गई है। गाड़ी की टकराने की आवाज से जब लोग आगे गए, तब देखा कि एक युवक भाग निकला है। दूसरा खेत साइड गिरकर कराह रहा है। बाइक सहित 40 लीटर देशी शराब बरामद उसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। वही, मौके से एक अपाचे गाड़ी और करीब 40 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। फरार युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों युवक हरदिया गांव की ओर से आरा–बक्सर फोरलेन की तरफ भाग रहे थे ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *