रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाले तीन गिरफ्तार:कबूतर के साथ बनाया था, जीआरपी ने की कार्रवाई

रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाले तीन गिरफ्तार:कबूतर के साथ बनाया था, जीआरपी ने की कार्रवाई

शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पर कबूतर के साथ रील बनाने के आरोप में जीआरपी ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए जीआरपी ने कार्रवाई की। वायरल वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक के बीच अपना पैर फंसा होने का अभिनय कर रहा था। उसके पास एक पालतू कबूतर भी था, जिसका नाम ‘टाइगर’ बताया गया है। वीडियो में युवक कबूतर से मदद मांगता है और उसे किसी ‘सलमान’ को बुलाने के लिए कहता है, यह भी बताता है कि उसके पास मोबाइल नहीं है। इसके बाद कबूतर उड़कर दो अन्य युवकों के पास जाता है, जो एक मोटरसाइकिल पर बैठे होते हैं। वे कबूतर को देखकर कहते हैं कि ‘टाइगर’ तो ‘मॉडल भाई’ के साथ गया था, और लगता है कि ‘मॉडल भाई’ मुसीबत में हैं। फिर वे कबूतर का पीछा करते हुए उस युवक तक पहुंचते हैं जिसका पैर ट्रैक में फंसा हुआ दिखाया गया था। कबूतर युवक के हाथ पर बैठ जाता है और दूसरा युवक उसका पैर ट्रैक से निकालता है। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही पैर निकाला जाता है, तुरंत एक ट्रेन वहां से गुजरती है। वीडियो में यह दर्शाया गया था कि कबूतर के कारण युवक की जान बच गई। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे केवल रील बनाने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे थे। युवकों ने 12 दिसम्बर को इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल कर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। प्रकरण जीआरपी के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। तब जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश की ।पुलिस ने सदर बाजार क्षेत्र के जलालनगर के रहने वाले उवैश खां उर्फ माडल भाई, मक्कू बजरिया के रहने वाले सलमान जैदी और बाबूजई (1) के रहने वाले अरहम को जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग तो रील बनाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *