एनसीपी महासचिव केके शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना:ब्राह्मणों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का आरोप

एनसीपी महासचिव केके शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना:ब्राह्मणों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का आरोप

एनसीपी महासचिव केके शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ब्राह्मणों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार कर रही है, जबकि केंद्र सरकार बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर विफल रही है। शर्मा ने शुक्रवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्पीड़न की राजनीति कर रही है और फर्जी एनकाउंटर के जरिए दहशत का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से ब्राह्मणों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हो रहे कथित एनकाउंटर और उत्पीड़न का जिक्र किया। एनसीपी महासचिव ने घोषणा की कि उनकी पार्टी योगी सरकार के इस उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से एक यात्रा का आगाज किया जाएगा, जिसका शुभारंभ एनसीपी प्रमुख शरद पवार करेंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केके शर्मा ने कहा कि देश का युवा वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने बेरोजगारी के चरम पर होने, महंगाई पर नियंत्रण न होने और रुपये के मुकाबले डॉलर के लगातार मजबूत होने का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार में विशेष जाति के अफसरों की पोस्टिंग की जा रही है और सत्ता में अन्य किसी वर्ग को हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है, जिससे सभी वर्गों में आक्रोश व्याप्त है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *