रील बनाने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला:शेखपुरा में पुलिस की मध्यस्थता से हसबेंड-वाइफ के बीच हुआ समझौता

रील बनाने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला:शेखपुरा में पुलिस की मध्यस्थता से हसबेंड-वाइफ के बीच हुआ समझौता

शेखपुरा में इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों पर रील बनाने को लेकर एक पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद महिला थाना अध्यक्ष की पहल पर पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और पति अपनी पत्नी व बच्चों को वापस घर ले गया। यह घटना तब सामने आई जब पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ मायके आ गई। मायके पहुंचने के बाद पीड़िता ने शेखपुरा महिला थाना में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता मेहूस थाना क्षेत्र की निवासी है। पति राहुल कुमार राम को काउंसलिंग के लिए थाना बुलाया शिकायत दर्ज होने के बाद महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने पीड़िता के पति राहुल कुमार राम को काउंसलिंग के लिए थाना बुलाया। राहुल कुमार राम पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के निवासी हैं। नोटिस मिलने पर पति और पत्नी दोनों अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंचे। महिला इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों पर रील पोस्ट करती थी थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि महिला इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों पर रील पोस्ट करती थी। इस कारण पति को गांव वालों और रिश्तेदारों से ताने सुनने पड़ते थे, जिससे वह शर्मिंदगी महसूस करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। काउंसलिंग के दौरान महिला ने भविष्य में अश्लील गानों पर रील न बनाने का संकल्प लिया। दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे समझौते के बाद पति अपनी पत्नी और बच्चों को खुशी-खुशी अपने साथ घर ले गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला की शादी वर्ष 2019 में राहुल राम से हुई थी। वे दोनों दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे। उसी दौरान महिला ने इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों पर रील पोस्ट करना शुरू कर दिया था। शेखपुरा में इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों पर रील बनाने को लेकर एक पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद महिला थाना अध्यक्ष की पहल पर पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और पति अपनी पत्नी व बच्चों को वापस घर ले गया। यह घटना तब सामने आई जब पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ मायके आ गई। मायके पहुंचने के बाद पीड़िता ने शेखपुरा महिला थाना में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता मेहूस थाना क्षेत्र की निवासी है। पति राहुल कुमार राम को काउंसलिंग के लिए थाना बुलाया शिकायत दर्ज होने के बाद महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने पीड़िता के पति राहुल कुमार राम को काउंसलिंग के लिए थाना बुलाया। राहुल कुमार राम पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के निवासी हैं। नोटिस मिलने पर पति और पत्नी दोनों अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंचे। महिला इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों पर रील पोस्ट करती थी थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि महिला इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों पर रील पोस्ट करती थी। इस कारण पति को गांव वालों और रिश्तेदारों से ताने सुनने पड़ते थे, जिससे वह शर्मिंदगी महसूस करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। काउंसलिंग के दौरान महिला ने भविष्य में अश्लील गानों पर रील न बनाने का संकल्प लिया। दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे समझौते के बाद पति अपनी पत्नी और बच्चों को खुशी-खुशी अपने साथ घर ले गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला की शादी वर्ष 2019 में राहुल राम से हुई थी। वे दोनों दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे। उसी दौरान महिला ने इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों पर रील पोस्ट करना शुरू कर दिया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *