दरभंगा के सिंहवाड़ा में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा, दुकान बंद कर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दरभंगा के सिंहवाड़ा में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा, दुकान बंद कर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दरभंगा के अतरवेल-भरवाड़ा एसएच पर नगर पंचायत सिंहवाड़ा क्षेत्र में घने कुहासे के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यवसायी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंहवाड़ा निवासी लगभग 30 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में हुई है, जो सिंहवाड़ा बाजार में बेल्ट, टोपी आदि की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, अवधेश कुमार दुकान बंद कर घर लौट रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएमसीएच रेफर किया, लेकिन पटना ले गए परिजन सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बाद में इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पत्नी वंदना देवी, मां आनंदी देवी दहाड़ें मारकर रोती रहीं। मृतक दो बच्चों ढाई साल की बेटी लक्ष्मी और छह महीने के बेटे टुक्कू का पिता था। इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दरभंगा के अतरवेल-भरवाड़ा एसएच पर नगर पंचायत सिंहवाड़ा क्षेत्र में घने कुहासे के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यवसायी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंहवाड़ा निवासी लगभग 30 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में हुई है, जो सिंहवाड़ा बाजार में बेल्ट, टोपी आदि की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, अवधेश कुमार दुकान बंद कर घर लौट रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएमसीएच रेफर किया, लेकिन पटना ले गए परिजन सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बाद में इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पत्नी वंदना देवी, मां आनंदी देवी दहाड़ें मारकर रोती रहीं। मृतक दो बच्चों ढाई साल की बेटी लक्ष्मी और छह महीने के बेटे टुक्कू का पिता था। इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *