9.763 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:सदर थाना पुलिस ने बटावदा रोड पर की कार्रवाई, एक बाल अपचारी भी डिटेन

9.763 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:सदर थाना पुलिस ने बटावदा रोड पर की कार्रवाई, एक बाल अपचारी भी डिटेन

बारां सदर थाना पुलिस ने बटावदा रोड पर कार्रवाई करते हुए 9 किलो 763 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। एसपी अभिषेक अंदासू के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एएसपी सौरभ तिवारी और सीओ रोहताश देवन्दा की देखरेख में सदर थानाधिकारी नवल किशोर की टीम ने गश्त के दौरान इन्हें पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश सुमन निवासी नीलकंठ कॉलोनी अंता और लवकुश पोटर उर्फ अक्षय निवासी सीसवाली, हाल अंता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नरेश अंतरराज्यीय तस्करी का मुख्य आरोपी है। उसे पहले छत्तीसगढ़ के बसना थाना पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ पकड़ा था। सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच किशनगंज थानाधिकारी योगेश चौहान को सौंपी गई है। इस साल सदर थाना अब तक 6 कार्रवाई में 33 किलो 243 ग्राम गांजा जब्त कर चुका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *