रामगढ़ में रविवार रात एक 8 वर्षीय बच्ची सोनम कुमारी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के पिता कमलेश बिंद हैं। उसे तुरंत रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। छत से गिरने के कारण बच्ची का एक पैर बुरी तरह टूट गया है और उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए गांव के एक छोटे निजी अस्पताल ले गए थे। हालांकि, बच्ची की नाजुक हालत और पैर की गंभीर चोट को देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन बिना समय गंवाए बच्ची को लेकर रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचे। रेफरल अस्पताल के डॉक्टर ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय युवा समाजसेवी चंदन बिंद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और बच्ची की स्थिति की जानकारी ली। समाजसेवी चंदन बिंद ने डॉक्टरों से बात कर बच्ची को जल्द से जल्द हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था में सहयोग किया। रामगढ़ में रविवार रात एक 8 वर्षीय बच्ची सोनम कुमारी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के पिता कमलेश बिंद हैं। उसे तुरंत रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। छत से गिरने के कारण बच्ची का एक पैर बुरी तरह टूट गया है और उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए गांव के एक छोटे निजी अस्पताल ले गए थे। हालांकि, बच्ची की नाजुक हालत और पैर की गंभीर चोट को देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन बिना समय गंवाए बच्ची को लेकर रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचे। रेफरल अस्पताल के डॉक्टर ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय युवा समाजसेवी चंदन बिंद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और बच्ची की स्थिति की जानकारी ली। समाजसेवी चंदन बिंद ने डॉक्टरों से बात कर बच्ची को जल्द से जल्द हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था में सहयोग किया।


