शेखपुरा जिले के सात मतदान केंद्रों पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ। यह शाम 4 बजे तक चलेगा। 4339 मतदाता हैं, जिनमें 440 महिला मतदाता शामिल हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों के साथ सशस्त्र पुलिस बल तैनात हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में मतगणना के लिए पूर्णिया भेजा जाएगा। पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त दीपक कुमार इस निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी हैं। होटलों और रेस्टोरेंट में चला सर्च अभियान चुनाव आयोग के निर्देशों पर पुलिस ने मतदान से पहले होटलों और रेस्टोरेंट में सर्च अभियान चलाया। सड़कों पर देर रात तक वाहन चेकिंग की गई, ताकि चुनाव को प्रभावित करने वाले पैसे या हथियार की आवाजाही रुके। सुबह मतदान शुरू होने पर मतदाताओं की संख्या कम दिखी। डेढ़ घंटे बाद केंद्रों पर सन्नाटा था। 15 उम्मीदवार मतदाताओं से व्यक्तिगत और मोबाइल पर संपर्क कर वोट मांग रहे हैं। शेखपुरा जिले के सात मतदान केंद्रों पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ। यह शाम 4 बजे तक चलेगा। 4339 मतदाता हैं, जिनमें 440 महिला मतदाता शामिल हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों के साथ सशस्त्र पुलिस बल तैनात हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में मतगणना के लिए पूर्णिया भेजा जाएगा। पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त दीपक कुमार इस निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी हैं। होटलों और रेस्टोरेंट में चला सर्च अभियान चुनाव आयोग के निर्देशों पर पुलिस ने मतदान से पहले होटलों और रेस्टोरेंट में सर्च अभियान चलाया। सड़कों पर देर रात तक वाहन चेकिंग की गई, ताकि चुनाव को प्रभावित करने वाले पैसे या हथियार की आवाजाही रुके। सुबह मतदान शुरू होने पर मतदाताओं की संख्या कम दिखी। डेढ़ घंटे बाद केंद्रों पर सन्नाटा था। 15 उम्मीदवार मतदाताओं से व्यक्तिगत और मोबाइल पर संपर्क कर वोट मांग रहे हैं।

